India vs Pakistan T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

आंकड़े साफ गवाही दे रहे हैं कि छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. हालांकि, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम अपनी पुरानी हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. कोलंबो का मैदान और दोनों देशों के प्रशंसकों का जोश इस मैच को यादगार बनाने के लिए तैयार है.

टीम इंडिया और पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 27th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला रविवार यानी 15 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान सरकार ने पहले इस मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी लेकिन आईसीसी के साथ हुई पीसीबी की बैठक के बाद इससे यू टर्न ले लिया. टीम इंडिया और पाकिस्तान दोनों के लिए टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला अहम होगा. सुपर 8 में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Score Update: दिल्ली में भारत बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

इस सुपर हिट मुकाबले में जहां मैन इन ब्लू के टॉप आर्डर में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और तिलक वर्मा रहने वाले हैं तो पाकिस्तान की तरफ से साइम अयूब, साहिबजादा फरहान और कप्तान सलमान अली आगा शीर्ष क्रम की कमान संभालेंगे. ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ एक भी टी20 मुकाबला नहीं खेला है. यह ग्रुप-ए का मुकाबला होगा, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया एक बार फिर पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2025 में मिली लगातार तीन हार का बदला चाहेगी. पाकिस्तानी टीम की कमान सलमानी अली आगा के हाथों में होगी. सलमान की अगुवाई में पाकिस्तान ने इस विश्व कप में अपने शुरुआती 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है.

India vs Pakistan T20I Head to Head: कौन किस पर भारी?

टी20 क्रिकेट के इतिहास में भारत और पाकिस्तान जब भी आमने-सामने आए हैं, रोमांच अपनी चरम सीमा पर रहा है. आंकड़ों की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा पाकिस्तान पर पूरी तरह भारी नजर आता है.

अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इनमें से भारत ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान केवल 3 मैच ही जीत सका है.

India vs Pakistan T20I Stats Table

विवरण (Description) कुल मैच (Total) भारत की जीत (IND Won) पाकिस्तान की जीत (PAK Won) बेनतीजा/टाई (NR/Tie)
कुल टी20 मैच 16 13 3 0
टी20 वर्ल्ड कप 8 7* 1 0
एशिया कप (T20) 6 5 1 0
द्विपक्षीय सीरीज 2 1 1 0

नोट: 2007 वर्ल्ड कप का एक मैच टाई रहा था, जिसे भारत ने 'बॉल-आउट' में जीता था. इसे भारत की जीत में ही गिना जाता है.

T20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप के मंच पर भारत ने हमेशा अपना दबदबा बनाए रखा है. 2007 के पहले वर्ल्ड कप फाइनल से लेकर 2024 के न्यूयॉर्क मुकाबले तक, भारत ने पाकिस्तान को कड़ी शिकस्त दी है. पाकिस्तान की एकमात्र जीत 2021 के वर्ल्ड कप में आई थी, जहां उन्होंने भारत को 10 विकेट से हराया था.

प्रमुख व्यक्तिगत आंकड़े (Top Performers)

आंकड़े साफ गवाही दे रहे हैं कि छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. हालांकि, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम अपनी पुरानी हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. कोलंबो का मैदान और दोनों देशों के प्रशंसकों का जोश इस मैच को यादगार बनाने के लिए तैयार है.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

\