India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Scorecard: कोलंबो में ईशान किशन ने बल्ले से मचाया तांडव, टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने रखा 176 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आघा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही कप्तान सलमान अली आघा का शिकार हो गए. इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 88 रन तक लेकर गए.

इशान किशन (Photo Credit: X Formerly Twitter/BCCI)

India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 27th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला आज यानी 15 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा हैं. पाकिस्तान सरकार ने पहले इस मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी लेकिन आईसीसी के साथ हुई पीसीबी की बैठक के बाद इससे यू टर्न ले लिया. टीम इंडिया और पाकिस्तान दोनों के लिए टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला अहम होगा. सुपर 8 में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आघा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इस सुपर हिट मुकाबले में जहां मैन इन ब्लू के टॉप आर्डर में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और तिलक वर्मा रहने वाले हैं तो पाकिस्तान की तरफ से साइम अयूब, साहिबजादा फरहान और कप्तान सलमान अली आगा शीर्ष क्रम की कमान संभालेंगे. ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ एक भी टी20 मुकाबला नहीं खेला है. यह ग्रुप-ए का मुकाबला होगा, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया एक बार फिर पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2025 में मिली लगातार तीन हार का बदला चाहेगी. पाकिस्तानी टीम की कमान सलमानी अली आगा के हाथों में होगी. सलमान की अगुवाई में पाकिस्तान ने इस विश्व कप में अपने शुरुआती 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है.

टीम इंडिया कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान को हराकर भारत का दबदबा पाकिस्तान पर बनाए रखना चाहेंगे. लेकिन उससे पहले आज हम आपको भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कितनी बार टक्कर हुई है. इस दौरान कौन सी टीम ने कितनी बार बाजी मारी है. इस बारे में बताने वाले हैं.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आघा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही कप्तान सलमान अली आघा का शिकार हो गए. इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 88 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 175 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 77 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ईशान किशन ने महज 40 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्के लगाए. ईशान किशन के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन बनाए.

दूसरी तरफ, पाकिस्तान की टीम को कप्तान सलमान अली आगा ने पहले ही ओवर में पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. सईम अयूब के अलावा कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, सलमान अली आघा और उस्मान तारिक ने एक-एक विकेट चटकाए. पाकिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 176 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 175/7, 20 ओवर (अभिषेक शर्मा 0 रन, ईशान किशन 77 रन, तिलक वर्मा 25 रन, सूर्यकुमार यादव 32 रन, हार्दिक पांड्या 0 रन, शिवम दुबे 27 रन, रिंकू सिंह नाबाद 11 रन और अक्षर पटेल 0 रन.)

पाकिस्तान की गेंदबाजी: (शाहीन शाह अफरीदी 1 विकेट, सलमान अली आगा 1 विकेट, सईम अयूब 3 विकेट और उस्मान तारिक 1 विकेट).

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Colombo Weather colombo weather now Colombo Weather Today Colombo Weather Update Dream11 ind pak Ind vs Pak IND vs PAK Match IND vs PAK match update IND vs PAK Pitch Report IND vs PAK Probable Playing XI IND vs PAK Stats In T20 World Cup ind vs pak t20 IND vs PAK T20 World Cup ind vs pak toss ind vs pak toss time IND vs PAK Weather Forecast IND vs PAK मैच IND बनाम PAK India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team india national cricket team vs pakistan national cricket team players india national cricket team vs pakistan national cricket team standings india national cricket team vs pakistan national cricket team timeline india pakistan match india pakistan match time india pakistan match timing india versus pakistan INDIA VS PAKISTAN india vs pakistan live india vs pakistan live match India vs Pakistan Live Streaming India vs Pakistan T20 World Cup india vs pakistan t20 world cup 2026 India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Probable Playing XI India vs Pakistan T20I Stats india vs pakistan today India vs Pakistan Weather Report india-pakistan live match live cricket match today pak vs ind PAKISTAN CRICKET TEAM Premadasa Stadium premadasa stadium colombo weather report R.Premadasa Stadium Pitch Report sri lanka colombo weather Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026 T20 विश्व कप 2026 Team India today cricket match live Usman Tariq weather colombo weather in Colombo आर.प्रेमदासा स्टेडियम पिच और मौसम रिपोर्ट इंडिया-पाकिस्तान का मैच उस्मान तारिक कोलंबो के मौसम का हाल टीम इंडिया पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत VS पाकिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग भारत बनाम पाकिस्तान भारत बनाम पाकिस्तान T20I आँकड़े सूर्यकुमार यादव

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: टीम इंडिया की धमाकेदार जीत से पॉइंट्स टेबल में आया भूचाल, पाकिस्तान की कुर्सी छिनी, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Scorecard: कोलंबो में बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया तांडव, पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर 8 में बनाई अपनी जगह; यहां देखें IND बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

India Beat Pakistan In T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने बड़बोले पाक को एक बार फिर चटाई धूल, ये है भारतीय टीम के फतह के 3 बड़े कारण

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आघा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\