India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Scorecard: कोलंबो में बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया तांडव, पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर 8 में बनाई अपनी जगह; यहां देखें IND बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड
पाकिस्तान की टीम को कप्तान सलमान अली आगा ने पहले ही ओवर में पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. सईम अयूब के अलावा कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, सलमान अली आघा और उस्मान तारिक ने एक-एक विकेट चटकाए. पाकिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 176 रन बनाने थे.
India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 27th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला आज यानी 15 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एक बार फिर धूल चटाई हैं. टीम इंडिया ने यह मुकाबला 61 रनों से जीतकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, पाकिस्तान की टीम को इस टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Scorecard: कोलंबो में ईशान किशन ने बल्ले से मचाया तांडव, टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने रखा 176 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आघा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही कप्तान सलमान अली आघा का शिकार हो गए. इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 88 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 175 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 77 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ईशान किशन ने महज 40 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्के लगाए. ईशान किशन के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन बनाए.
दूसरी तरफ, पाकिस्तान की टीम को कप्तान सलमान अली आगा ने पहले ही ओवर में पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. सईम अयूब के अलावा कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, सलमान अली आघा और उस्मान तारिक ने एक-एक विकेट चटकाए. पाकिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 176 रन बनाने थे.
बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान बिना खाता खोले ही पहली ओवर की चौथी ही गेंद पर अपना विकेट हार्दिक पांड्या को देकर आ गए. पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में महज 114 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान उस्मान खान ने 34 गेंदों पर छह चौका और एक छक्का लगाया. उस्मान खान के अलावा शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23 रन बटोरे.
वहीं, टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती के अलावा कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने एक-एक विकेट चटकाए. अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला बुधवार यानी 18 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 175/7, 20 ओवर (अभिषेक शर्मा 0 रन, ईशान किशन 77 रन, तिलक वर्मा 25 रन, सूर्यकुमार यादव 32 रन, हार्दिक पांड्या 0 रन, शिवम दुबे 27 रन, रिंकू सिंह नाबाद 11 रन और अक्षर पटेल 0 रन.)
पाकिस्तान की गेंदबाजी: (शाहीन शाह अफरीदी 1 विकेट, सलमान अली आगा 1 विकेट, सईम अयूब 3 विकेट और उस्मान तारिक 1 विकेट).
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
पाकिस्तान की बल्लेबाजी: 114/10, 18 ओवर (सईम अयूब 6 रन, साहिबजादा फरहान 0 रन, सलमान आगा 4 रन, बाबर आजम 5 रन, उस्मान खान 44 रन, मोहम्मद नवाज 4 रन, शादाब खान 14 रन, फहीम अशरफ 10 रन, शाहीन अफरीदी नाबाद 23 रन, अबरार अहमद 0 रन और उस्मान तारिक 0 रन.)
टीम इंडिया की गेंदबाजी: (हार्दिक पांड्या 2 विकेट, जसप्रीत बुमराह 2 विकेट, अक्षर पटेल 2, कुलदीप यादव 1 विकेट, तिलक वर्मा 1 विकेट और वरुण चक्रवर्ती 2 विकेट).
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.