India vs Pakistan Stats In T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया एक बार फिर पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2025 में मिली लगातार तीन हार का बदला चाहेगी. पाकिस्तानी टीम की कमान सलमानी अली आगा के हाथों में होगी. सलमान की अगुवाई में पाकिस्तान ने इस विश्व कप में अपने शुरुआती 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है.

भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 27th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला आज यानी 15 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान सरकार ने पहले इस मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी लेकिन आईसीसी के साथ हुई पीसीबी की बैठक के बाद इससे यू टर्न ले लिया. टीम इंडिया और पाकिस्तान दोनों के लिए टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला अहम होगा. सुपर 8 में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: AUSW vs INDW, 1st T20I 2026 Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

इस सुपर हिट मुकाबले में जहां मैन इन ब्लू के टॉप आर्डर में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और तिलक वर्मा रहने वाले हैं तो पाकिस्तान की तरफ से साइम अयूब, साहिबजादा फरहान और कप्तान सलमान अली आगा शीर्ष क्रम की कमान संभालेंगे. ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ एक भी टी20 मुकाबला नहीं खेला है. यह ग्रुप-ए का मुकाबला होगा, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया एक बार फिर पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2025 में मिली लगातार तीन हार का बदला चाहेगी. पाकिस्तानी टीम की कमान सलमानी अली आगा के हाथों में होगी. सलमान की अगुवाई में पाकिस्तान ने इस विश्व कप में अपने शुरुआती 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है.

टीम इंडिया कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान को हराकर भारत का दबदबा पाकिस्तान पर बनाए रखना चाहेंगे. लेकिन उससे पहले आज हम आपको भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कितनी बार टक्कर हुई है. इस दौरान कौन सी टीम ने कितनी बार बाजी मारी है. इस बारे में बताने वाले हैं.

टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कुल आठ मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने छह मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, पाकिस्तान सिर्फ एक मैच में जीत हासिल कर पाया है. इन दोनों के बीच एक मैच टाई हुआ था, जिसका नतीजा बॉल आउट से निकला और टीम इंडिया को विजेता घोषित किया गया. इस हिसाब से टीम इंडिया को पाकिस्तान के ऊपर कुल मिलाकर सात जीत टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में मिल चुकी हैं.

India vs Pakistan T20I Stats Table

विवरण (Description) कुल मैच (Total) भारत की जीत (IND Won) पाकिस्तान की जीत (PAK Won) बेनतीजा/टाई (NR/Tie)
कुल टी20 मैच 16 13 3 0
टी20 वर्ल्ड कप 8 7* 1 0
एशिया कप (T20) 6 5 1 0
द्विपक्षीय सीरीज 2 1 1 0

नोट: 2007 वर्ल्ड कप का एक मैच टाई रहा था, जिसे भारत ने 'बॉल-आउट' में जीता था. इसे भारत की जीत में ही गिना जाता है.

टी20 वर्ल्ड कप में कब-कब हुई टीम इंडिया बनाम की टक्कर

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान का पहला मैच 14 सितंबर 2007 को खेला गया था. इस मैच में दोनों टीमों 141 रन बना पाईं और मैच टाई हो गया. इसके बाद टीम इंडिया बॉल आउट में विनर बना था.

टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच दूसरा मैच टी20 वर्ल्ड कप 2007 का फाइनल खेला गया था. जो 24 सितंबर 2007 को साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने 5 रनों से जीत दर्ज की थी.

30 सितंबर 2012 को टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में टक्कर हुई. इस मैच में टीम इंडिया ने 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. ये मैच कोलंबो में खेला गया था.

टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का चौथा मैच 22 मार्च 2014 को खेला गया. इस मैच में 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया.

19 मार्च 2016 को टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में पांचवीं बार टक्कर हुई. इस मैच में टीम इंडिया ने 118 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया.

टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर 2021 में छठवीं बार मैच खेला गया. इस मैच में 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था.

23 अक्टूबर 2022 को टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच सातवीं बार मैच खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की थी.

टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच आठवीं बार मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेला गया. जहां 9 जून को टीम इंडिया ने 119 रनों का बचाव करते हुए 6 रनों से मैच अपने नाम किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Recap Of Past India vs Pakistan T20 Matches: महामुकाबले से पहले जानिए भारत-पाकिस्तान के पिछले टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों का पूरा हिसाब-किताब

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies vs Nepal, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: लगातार तीसरा मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज सुपर 8 में मारी एंट्री, नेपाल हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें WI बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

\