India vs Pakistan Match In 2026: इस साल कम से कम इतनी बार होगा टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला, यहां देखें पूरा शेड्यूल

इसी साल 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच जापान के एइचि और नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में भारत की पुरुष और महिला टीमें भी हिस्सा लेंगी. 2010, 2014 और 2022 के बाद क्रिकेट चौथी बार एशियन गेम्स का हिस्सा होगा. भारत पुरुष और महिला दोनों वर्गों का मौजूद चैंपियन है. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच कम से कम एक-एक मुकाबला होने की उम्मीद रहेगी

टीम इंडिया और पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Team India vs Pakistan Clash In 2026: टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच हमेशा रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता है. साल 2025 में भी टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच कई हाईवोल्टेज मुकाबले खेले गए. चैंयिपयंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन किया और इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को शिकस्त भी दी. इसके बाद टी20 एशिया कप 2025 में भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान को तीन बार रौंदा, जिसमें फाइनल भी शामिल था. अब अगले साल यानी 2026 में भी टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होने वाली है. साल 2025 में टीम इंडिया ने हर मोड़ पर पाकिस्तान को शर्मसार किया और मुकाबला अपनी झोली में डाला. अब साल 2026 में भी पाकिस्तान की भिड़ंत टीम इंडिया से कई बार होगी. ऐसे में चलिए जानते हैं दोनों टीमों के बीच साल 2026 में कितने मुकाबले खेले जाएंगे. यह भी पढ़ें: Australia vs England 5th Test Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच पांचवां मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भिड़ेंगे टीम इंडिया और पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी टीम इंडिया और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया और पाकिस्तान 15 फरवरी को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भिड़ेंगे. फैंस इस मैच का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं. टीम इंडिया 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें भाग लेंगी. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने खिताब भी जीता था.

अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 में हो सकती हैं कांटे की टक्कर

जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन फरवरी-मार्च में होना है. हालांकि इस टूर्नामेंट के लीग स्टेज में टीम इंडिया और पाकिस्तान नहीं भिड़ेंगे, लेकिन सेमीफाइनल या फाइनल में दोनों देश भिड़ सकते हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 15 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ खेलेगी.

14 जून को फिर हाईवोल्टेज मुकाबला

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाएगा. 14 जून को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच बर्मिंघम में मुकाबला खेला जाएगा. टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से हो रही है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया और पाकिस्तान पहला मुकाबला खेलेंगी. महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भी टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में भिड़ंत हुई थी. इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा था.

एशियन गेम्स में भी हो सकता है भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला

इसी साल 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच जापान के एइचि और नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में भारत की पुरुष और महिला टीमें भी हिस्सा लेंगी. 2010, 2014 और 2022 के बाद क्रिकेट चौथी बार एशियन गेम्स का हिस्सा होगा. भारत पुरुष और महिला दोनों वर्गों का मौजूद चैंपियन है. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच कम से कम एक-एक मुकाबला होने की उम्मीद रहेगी. यह ओलंपिक 2028 में क्रिकेट के लिए क्वालिफिकेशन साबित होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

MS Dhoni Injury: चेन्नई सुपर किंग्स फैंस के लिए बड़ा झटका, IPL 2026 से दो हफ्ते के लिए बाहर हुए महेंद्र सिंह धोनी, CSK ने जारी किया आधिकारिक बयान

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026 Google Doodle: आईपीएल 2026 का आज से आगाज़, गूगल ने डूडल के जरिए खास अंदाज में मनाया क्रिकेट का जश्न

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल