India vs Pakistan, ICC Cricket World Cup 2019: भारत-पाक महामुकबला आज, सट्टा बाजार 100 करोड़ के पार

आईसीसी विश्व कप-2019 में भारत और पाकिस्तान का मैच रविवार को मैनचेस्टर में खेला जाएगा और पुलिस के अनुमान के मुताबिक इस मैच को लेकर दिल्ली एनसीआर में सट्टा बाजार 100 करोड़ के पार चला गया है.

विराट कोहली और सरफराज अहमद (Photo Credits: Getty Images)

IND vs PAK, ICC World Cup 2019 : आईसीसी विश्व कप-2019 में भारत और पाकिस्तान का मैच रविवार को मैनचेस्टर में खेला जाएगा और पुलिस के अनुमान के मुताबिक इस मैच को लेकर दिल्ली एनसीआर में सट्टा बाजार 100 करोड़ के पार चला गया है. सट्टेबाजों का फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम जैसे दिल्ली से सटे इलाकों में नेटवर्क बहुत मजबूत माना जाता है.

पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने आईएएनएस से कहा, "रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर हमारी सट्टेबाजों पर पैनी नजर है. हम हर तरीके से उन्हें देख रहे हैं. हम पांच सितारा होटलों, गेस्ट हाउस, खासकर करोल बाग और पुरानी दिल्ली के इलाके में कड़ी नजर रखे हुए क्योंकि यह इलाके बड़े सट्टेबाजों की निगाह में रहते हैं. इन सट्टेबाजों का नेटवर्क काफी मजबूत होता जिसको पकड़ पाना काफी मुश्किल होता है, लेकिन हम अपना काम कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें : India vs Pakistan, Manchester Rain and Weather Prediction: आज भारत-पाकिस्तान के बीच होगा मैच या बारिश डालेगी बाधा, जानें मैनचेस्टर में कैसा रहेगा मौसम

वर्मा ने कहा, "पहले, पुलिस ने उत्तरी दिल्ली से कुछ बड़े सट्टेबाजों को पकड़ा था जिनके पास मुश्किल इंटरनेट सॉफ्टवेयर था जो सट्टेबाजी के लिए फोन से जुड़ा हुआ था." पुलिस के सूत्रों ने बताया कि सट्टाबाजार में भारत का पलड़ा भारी है. वहीं सट्टा सिर्फ मैच के परिणाम पर नहीं बल्कि एक-एक ओवर, एक-एक गेंद, कौन कितने रन बनाएगा, कौन कितने विकेट लेगा इस पर भी लगता है.

सट्टेबाज ने आईएएनएस से कहा, "आईपीएल मैच की तरह, इस विश्व कप में भी कॉलेज के छात्र, व्यवसायी, होटल के मालिक, क्रिकेट प्रशंसक, व्यापारी, कॉरपोरेट महिलाएं, हवाला कारोबारी, हमारे साथ हैं. 60 प्रतिशत से ज्यादा दांव भारत की जीत पर हैं."

एक सूत्र ने बताया, "भारतीय खिलाड़ियों को लेकर आधार कीमत तय है, उदाहरण के तौर पर जसप्रीत बुमराह के लिए 15 रुपये, और मोहम्मद आमिर के लिए छह रुपये" बल्लेबाजों पर भी दांव लगाए गए हैं कि कौन अर्धशतक जमाएगा और कौन शतक. उदाहरण के तौर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा, और पाकिस्तान के लिए बाबर आजम तथा फखर जमन के ऊपर दांव है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड