India vs Pakistan, Asia Cup 2025 Final Match Winner Prediction: पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का नौवां टाइटल अपने नाम करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से रौंदा था. वहीं दूसरी बार एशिया कप सुपर-4 में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान छह विकेट से धूल चटाई थीं. वहीं अब एशिया कप 2025 के फाइनल में इस टूर्नामेंट में तीसरी बार दोनों टीमों के बीच महामुकाबला होने जा रहा है.

टीम इंडिया और पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Asia Cup 2025 Final Match Winner Prediction: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज यानी 28 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया (Team India) इस बार खिताब की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है. एशिया कप के 41 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार है कि टूर्नामेंट का फाइनल में टीम इंडिया और पाकिस्तान (IND vs PAK Asia Cup Final) के बीच होगा. पाकिस्तान की टीम भी खतरनाक साबित हो सकती है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई सलमान आघा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IND vs PAK, Asia Cup 2025 Final Dream11 Team Prediction: भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप फाइनल में ये खिलाड़ी मचाएंगे तांडव, ऐसे चुनें चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

हाल के प्रदर्शन की बात करें तो टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है. पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया ने 24 मुकाबले जीते हैं. इस दौरान टीम इंडिया को महज तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. यह आंकड़ा बताता है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया खिताब की दावेदार क्यों मानी जा रही है.

टीम इंडिया का एशिया कप में दबदबा बरकरार

टीम इंडिया का एशिया कप में दबदबा रहा है. टीम इंडिया ने एशिया कप में अब तक 8 बार खिताब अपने नाम किया है. साल 1984 में हुए पहले सीजन से लेकर साल 2023 में खेले आखिरी टूर्नामेंट तक टीम इंडिया ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. टी20 फॉरमेट में भी टीम इंडिया ने दो बार एशिया कप खेला है और एक बार विजेता भी बना है. यानी कुल 66 मुकाबलों में से टीम इंडिया को 44 में जीत मिली हैं जबकि केवल 19 मुकाबलों में 'मेन इन ब्लू' को हार झेलनी पड़ी है.

अब तक टीम इंडिया ने एशिया कप का खिताब 8 बार जीत चुकी है. वहीं पाकिस्तान ने 2 बार एशिया कप टाइटल जीता है. लेकिन फाइनल मुकाबले में कभी भी इन दोनों टीमों के बीच टक्कर नहीं हुई. एशिया कप के इस सीजन में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दो बार धूल चटाई हैं. एशिया कप 2025 में टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें अब तीसरी बार एक दूसरे से टकराएंगी. इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच 14 सितंबर को लीग स्टेज में खेला गया.

इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से रौंदा था. वहीं दूसरी बार एशिया कप सुपर-4 में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान छह विकेट से धूल चटाई थीं. वहीं अब एशिया कप 2025 के फाइनल में इस टूर्नामेंट में तीसरी बार दोनों टीमों के बीच महामुकाबला होने जा रहा है.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (IND vs PAK Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में भारत की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर भारत की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

टीम इंडिया की जीत की संभावना: 60%

पाकिस्तान की जीत की संभावना: 40%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs PAK Likely Playing XI)

टीम इंडिया (IND Likely Playing XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

पाकिस्तान (PAK Likely Playing XI): साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड