Video: मनीष पांडे ने बाउंड्री पर लिया ऐसा कैच, जिसने भी देखा कहा-वाह

पांडे ने यह कैच दो किस्तों में पूरा किया. केदार जाधव की गेंद पर पांडे ने बाउंड्री के पास कैच पकड़ा. वह दौड़कर आ रहे थे इसलिए खुद को रोक नहीं पाए और रोप क्रॉस कर गए. लेकिन इससे पहले उन्होंने बॉल हवा में उछाल दी और दोबारा फील्ड में आकर कैच को पूरा करने में कामयाब रहे.

मनीष पांडे ने पकड़ा शानदार कैच (File Photo)

दुबई: एशिया कप में आज टीम इंडिया और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच पांचवां और रोमांचक मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 39.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं. इससे पहले टीम इंडिया के स्विंग स्पेशलिस्ट ने अपने दूसरे ही ओवर में पाक के ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक (2) को पवेलियन का रास्ता दिखाया. भुवी ने विकेटकीपर एमएस धोनी के हाथों उन्हें कैच आउट कराकर पाकिस्तान को पहला झटका दिया.

भारतीय गेंदबाजों के सामने पाक की टीम पस्त नजर आ रही है. इसी बीच मनीष पांडे ने सरफराज अहमद का शानदार कैच पकड़ा जिसकी लोग खूब तारीफ कर रहे है. यह भी पढ़े-एशिया कप 2018: भारत-पाक मैच के दौरान बने हैं कई रिकॉर्डस, जानिए किसका पलड़ा रहा है भारी

बता दें कि पांडे ने यह कैच दो किस्तों में पूरा किया. केदार जाधव की गेंद पर पांडे ने बाउंड्री के पास कैच पकड़ा. वह दौड़कर आ रहे थे इसलिए खुद को रोक नहीं पाए और रोप क्रॉस कर गए. लेकिन इससे पहले उन्होंने बॉल हवा में उछाल दी और दोबारा फील्ड में आकर कैच को पूरा करने में कामयाब रहे.

वही मैच में बुमराह के पहले दो ओवर मेडल जाने के बाद पाक टीम पर दबाव बढ़ गया, जिसका फायदा एक बार फिर भुवी को मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

How And Where To Watch India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team 1st ODI Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज पहले वनडे मैच का लाइव लुत्फ

India vs West Indies 1st ODI Match Preview: तिरुवनंतपुरम में कल खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs West Indies, 1st ODI Match Greenfield International Stadium Pitch Report: तिरुवनंतपुरम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

India vs West Indies 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी