India vs New Zealand 1st Test 2020: पिछले 19 पारियों में किंग कोहली का रिकॉर्ड जानकार सकते में आ जाएंगे आप

रन मशीन कप्तान कोहली का हाल के समय में सीमित ओवरों में भी खराब फॉर्म जारी है. उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे पर सात पारियों में केवल 180 रन ही बनाए थे, जिसमें केवल एक अर्धशतक शामिल था. यह पहली बार नहीं है जब कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. इससे पहले फरवरी 2014 से लेकर अक्टूबर 2014 तक भी वे तीनों प्रारुपों की 25 पारियों में एक भी शतक नहीं लगा पाए थे.

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Photo Credits: Getty Images)

भारतीय कप्तान विराट कोहली का न्यूजीलैंड दौरे पर खराब फॉर्म बदस्तूर जारी है. रन मशीन के नाम से चर्चित कप्तान कोहली न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले दिन शुक्रवार को भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और सात गेंदों का सामना करने के बाद केवल दो रन बनाकर चलते बने. भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (11) के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे कोहली जैमीनसन की गेंद पर स्लिप में मुस्तैद खड़े और अपना 100वां टेस्ट मैच खेले रहे रॉस टेलर के हाथों लपके गए. 31 साल के कोहली का खराब फॉर्म यहां भी जारी रहा. कोहली के खराब फॉर्म का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने तीनों प्रारुपों की पिछली 19 पारियों में एक भी शतक नहीं लगाया है. कोहली ने अपना पिछला शतक पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए ऐतिहासिक दिन-रात टेस्ट मैच में लगाया था, जब उन्होंने 136 रन की शतकीय पारी खेली थी.

रन मशीन कप्तान कोहली का हाल के समय में सीमित ओवरों में भी खराब फॉर्म जारी है. उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे पर सात पारियों में केवल 180 रन ही बनाए थे, जिसमें केवल एक अर्धशतक शामिल था. यह पहली बार नहीं है जब कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. इससे पहले फरवरी 2014 से लेकर अक्टूबर 2014 तक भी वे तीनों प्रारुपों की 25 पारियों में एक भी शतक नहीं लगा पाए थे. इसमें इंग्लैंड का वह दौरा भी शामिल हैं, जहां वह पांच टेस्ट मैचों में केवल 134 रन ही बना पाए थे.

इससे पहले कोहली का खराब फॉर्म फरवरी 2011 से लेकर सितंबर 2011 तक के बीच देखने को मिला था, जब उन्होंने लगातार 24 पारियों में एक भी शतक नहीं जड़ा था. कोहली ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 70 शतक जड़े हैं. उन्होंने 84 टेस्ट मैचों में 27 और 248 वनडे मैचों में 43 शतक लगाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Tilak Varma Gets Angry At Arshdeep Singh: आखिर अर्शदीप सिंह पर क्यों भड़क गए तिलक वर्मा? ड्रेसिंग रूम से जुड़ा हैं मामला; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Suryakumar Yadav New Milestone: आगामी टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इस मामले में विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की छोड़ सकते हैं पीछे

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से रौंदा, 4-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन की आंधी में उड़े कीवी गेंदबाज, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 272 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\