क्रिकेट

India vs New Zealand Women's 3rd T20 2019: रोमांचक मुकाबले में दो रन से हारी भारतीय महिला टीम, 3-0 से गंवाई सीरीज

भारत बनाम न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की बीच खेले गए तीसरे T20 मैच में मेजबान टीम ने भारतीय महिला टीम को रोमांचक मुकाबले में दो रनों से हराते हुए तीन मैचों की T20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है.

India vs New Zealand Women's 3rd T20 2019: रोमांचक मुकाबले में दो रन से हारी भारतीय महिला टीम, 3-0 से गंवाई सीरीज
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter and ICC)

India vs New Zealand Women's 3rd T20 2019: भारत बनाम न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की बीच खेले गए तीसरे T20 मैच में मेजबान टीम ने भारतीय महिला टीम को रोमांचक मुकाबले में दो रनों से हराते हुए तीन मैचों की T20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है. बता दें कि मेजबान टीम द्वारा दिए गए 162 रनों के लक्ष्य के सामने भारतीय महिला टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी.

भारत के लिए सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 62 गेदों में एक छक्के और 12 चौके की मदद से 86 रनों की साहसिक पारी खेली. स्मृति मंधाना के अलावा प्रिया पूनिया एक रन बनाकर ले कास्पेरेक की शिकार बनी. जेमिमा रोड्रिग्ज 21 रन बनाकर सोफी डिवाइन की गेंद पर आउट हुई वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर इस मैच में भी फ्लॉप रहीं और दो रन बनाकर अमेलिया केर की गेंद पर आउट हुई.

यह भी पढ़ें- डब्ल्यू. वी. रमन बनें महिला टीम के नए कोच, जानिए उनके क्रिकेट कैरियर के बारे में

मेजबान टीम के लिए सोफी डिवाइन ने सर्वाधिक दो विकेट अपने नाम किए. डिवाइन के अलावा अमेलिया केर और ले कास्पेरेक ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2019 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).