India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 15 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ पांच मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं. कुल मिलाकर, भारत में खेले गए टी-20 इंटरनेशनल मैचों में न्यूजीलैंड ने सात में जीत और आठ में हार दर्ज की हैं. इसी तरह न्यूजीलैंड ने तटस्थ स्थानों पर खेले गए दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत के खिलाफ जीत दर्ज की है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 5th T20I Match Date And Time Details: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला कल यानी 31 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टीम इंडिया को 50 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड टीम सीरीज में 4-1से पीछे हैं. अब पांचवें टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज 4-1से अपने नाम करना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में जीत के साथ अंत करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Australia, 2nd T20I Match Preview: कल पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 215 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से टिम सीफर्ट ने सबसे ज्यादा रनों की शानदार पारी खेली.

दूसरी तरफ, टीम इंडिया की ओर से कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 216 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 18.4 ओवर में 10 विकेट खोकर महज 165 रन ही बना सकी. टीम इंडिया की तरफ से शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 65 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से मिशेल सेंटनर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए.

 

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 29 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 11 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 15 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ पांच मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं.

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव पर बल्लेबाजी के दौरान नजरें रहेंगी. तो वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह से फैंस को उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी. ये सभी खिलाड़ी सीरीज में अब तक टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. अभिषेक, सूर्या और ईशान एक-एक अर्धशतक जड़ चुके हैं. जबकि वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह के खाते में भी विकेट मौजूद हैं.

भारतीय सरजमीं पर कैसा रहा है न्यूजीलैंड का प्रदर्शन?

भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 15 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ पांच मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं. कुल मिलाकर, भारत में खेले गए टी-20 इंटरनेशनल मैचों में न्यूजीलैंड ने सात में जीत और आठ में हार दर्ज की हैं. इसी तरह न्यूजीलैंड ने तटस्थ स्थानों पर खेले गए दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत के खिलाफ जीत दर्ज की है.

दोनों टीमों की बीच हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर

टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ चार बार 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम तीन बार 200+ के स्कोर बनाया हैं. न्यूजीलैंड का हाईएस्ट स्कोर साल 2019 में वेलिंगटन में बनाया गया 219/6 का है. टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड का न्यूनतम स्कोर 66 रन है, जो उसने साल 2023 में अहमदाबाद में बनाया था. टीम इंडिया का न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 238/7 है, जो उसने पिछले मुकाबले में नागपुर में बनाया था. टीम इंडिया का न्यूनतम स्कोर 79 रन है, जो उसने साल 2016 में नागपुर में बनाया था.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से रौंदा, 4-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन की आंधी में उड़े कीवी गेंदबाज, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 272 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 6th T20I Match Live Score Update: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं पांचवां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\