India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड से पुराने जख्म भरने उतरेगी टीम इंडिया, टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में इतिहास रचने का मौका

भारतीय क्रिकेट टीम इतिहास रचने के करीब है. पिछले सवा दो वर्षों में टीम इंडिया चार बार आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेली है. इसमें 2 बार विजयी रही है, जबकि 2 बार मायूस होना पड़ा है. भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दक्षिण अफ्रीका और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब न्यूजीलैंड को हराकर जीता था.

भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 8 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच है, जहां जीतने वाली टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करेगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Prediction: खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी उठाना चाहेगा भारत, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

भारतीय क्रिकेट टीम इतिहास रचने के करीब है. पिछले सवा दो वर्षों में टीम इंडिया चार बार आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेली है. इसमें 2 बार विजयी रही है, जबकि 2 बार मायूस होना पड़ा है. भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दक्षिण अफ्रीका और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब न्यूजीलैंड को हराकर जीता था. जून 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. दोनों बार विपक्षी टीम ऑस्ट्रेलिया थी.

अहमदाबाद में रविवार को भारतीय टीम के पास न्यूजीलैंड को हराकर एक बार फिर से टी20 विश्व कप जीतने का मौका है. अगर भारतीय टीम जीतने में कामयाब रहती है, तो इतिहास रचते हुए तीन टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनेगी.

भारत के सामने चुनौती आसान नहीं है. न्यूजीलैंड का बड़े टूर्नामेंटों में भारत के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है. न्यूजीलैंड ने अब तक जो 2 आईसीसी ट्रॉफी जीती है, वो दोनों भारत को हराकर ही जीती है. 2000 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर ही जीता था.

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर एक हार का हिसाब चुकता कर दिया था. अब सूर्यकुमार के पास टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर न्यूजीलैंड से एक और आईसीसी हार का बदला लेने का अवसर है.

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद जब टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार को सौंपी गई, तो कई लोगों को यह फैसला चौंकाने वाला लगा. उस समय कप्तानी के दावेदार हार्दिक पांड्या थे, लेकिन टीम प्रबंधन और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार पर भरोसा जताया था. सूर्यकुमार यादव ने प्रबंधन का भरोसा जीता और टीम को इस फॉर्मेट में लगभग अजेय रखा है. उनकी कप्तानी में भारत टी20 क्रिकेट में दुनिया की नंबर-1 टीम बना और लंबे समय तक शीर्ष पर बना रहा. टी20 विश्व कप 2026 का खिताब सूर्यकुमार यादव को भारत के सफलतम कप्तानों में शुमार कराएगा. हेड कोच गौतम गंभीर के पास भी बतौर खिलाड़ी टी20 विश्व कप जीतने के बाद हेड कोच के रूप में खिताब जीतने का मौका है.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस फाइनल मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

\