India vs New Zealand Stats In Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम इंडिया ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था. दूसरे मैच में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी. न्यूजीलैंड ने भी पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराया है. चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच सिर्फ एक बार आमना-सामना हुआ है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC Champions Trophy, 2025 12th Match: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 12वां मुकाबला 2 मैच को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. यह ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी में यह तीसरा मैच होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. Team India Stats In Champions Trophy Semi Final: चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम इंडिया ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था. दूसरे मैच में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी. न्यूजीलैंड ने भी पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराया है. चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच सिर्फ एक बार आमना-सामना हुआ है. चलिए उस मुकाबले पर एक नजर डालते हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (ODI Head To Head)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला साल 1975 में खेला गया था. दोनों के बीच अब तक 118 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया को 60 मुकाबलों में जीत मिली है. न्यूजीलैंड की टीम ने 50 मैच अपने नाम किए हैं. 1 मैच टाई रहा है और 7 मुकाबलों में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार दुबई क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों का आमना सामना होगा.

साल 2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भिड़ी थी दोनों टीमें

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की एकमात्र भिड़ंत साल 2000 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में हुई थी. उस मुकाबले में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. कप्तान सौरव गांगुली ने उस मैच में शानदार शतकीय पारी (117 रन) खेली थी. सौरव गांगुली के अलावा सचिन तेंदुलकर के बल्ले से 69 रन निकले थे. टीम इंडिया ने 264/6 का स्कोर बनाया था. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने क्रिस क्रेन्स (102) की शतक के मदद से वह मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया था. न्यूजीलैंड की टीम चैंपियन बनी थीं.

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने किया निराश

उस मुकाबले में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने शानदार गेंदबाजी की थी. वेंकटेश प्रसाद ने 7 ओवर में महज 27 रन खर्च किए थे और 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था. वेंकटेश प्रसाद की इकॉनमी रेट 3.85 की रही थी. वेंकटेश प्रसाद के अलावा अनिल कुंबले ने 2 विकेट लिए थे. इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया वो मैच अपने नाम नहीं कर पाई थी. सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था.

दोनों टीमों का उस टूर्नामेंट में कुछ ऐसा था सफर

साल 2000 के टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने पहला मुकाबला केन्या के खिलाफ खेला था. उस मैच में टीम इंडिया को 8 विकेट से जीत मिली थी. इसके बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया था. सेमीफाइनल में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 95 रन से जीत मिली थी. न्यूजीलैंड ने पहले मैच में जिम्बाब्वे को 64 रन से हराया. इसके बाद न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के खिलाफ 4 विकेट से जीत मिली थी.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड