India vs New Zealand Series Schedule: न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Series Schedule: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) अक्टूबर और नवंबर 2026 में न्यूजीलैंड (New Zealand) के लंबे दौरे पर जाएगी. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल, वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस बहुप्रतीक्षित सीरीज का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है. टीम इंडिया का यह दौरा तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 12 मुकाबलों का होगा, जो न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास के सबसे लंबे दौरों में से एक माना जा रहा है. ऐसे में फैंस को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. यह भी पढ़ें: WI vs SL ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज और श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

टी20 सीरीज से होगा दौरे का आगाज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के साथ इस दौरे की शुरुआत होगी. पहला और दूसरा टी20 मुकाबला क्रमशः 22 और 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. इसके बाद तीसरा मैच 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में होगा. चौथा टी20 मुकाबला 30 October को ऑकलैंड में खेला जाएगा, जबकि पांचवां और आखिरी टी20 मैच 1 नवंबर को हैमिल्टन में आयोजित होगा.

टी20 सीरीज का शेड्यूल

22 अक्टूबर 2026 – भारत बनाम न्यूजीलैंड (पहला T20I), क्राइस्टचर्च

24 अक्टूबर 2026 – भारत बनाम न्यूजीलैंड (दूसरा T20I), क्राइस्टचर्च

27 अक्टूबर 2026 – भारत बनाम न्यूजीलैंड (तीसरा T20I), वेलिंगटन

30 अक्टूबर 2026 – भारत बनाम न्यूजीलैंड (चौथा T20I), ऑकलैंड

1 नवंबर 2026 – भारत बनाम न्यूजीलैंड (पांचवां T20I), हैमिल्टन

वनडे सीरीज का पूरा कार्यक्रम

टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है. ऐसे में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों की वापसी देखने को मिल सकती है.

4 नवंबर 2026 – भारत बनाम न्यूजीलैंड (पहला ODI), ऑकलैंड

7 नवंबर 2026 – भारत बनाम न्यूजीलैंड (दूसरा ODI), वेलिंगटन

10 नवंबर 2026 – भारत बनाम न्यूजीलैंड (तीसरा ODI), हैमिल्टन

13 नवंबर 2026 – भारत बनाम न्यूजीलैंड (चौथा ODI), माउंट माउंगानुई

15 नवंबर 2026 – भारत बनाम न्यूजीलैंड (पांचवां ODI), माउंट माउंगानुई

टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज में आमने-सामने होंगी. साल 2019 के बाद पहली बार टीम इंडिया न्यूजीलैंड में टेस्ट मैच खेलेगी. यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण हो सकती है.

19 से 23 नवंबर 2026 – भारत बनाम न्यूजीलैंड (पहला टेस्ट), वेलिंगटन

27 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 – भारत बनाम न्यूजीलैंड (दूसरा टेस्ट), क्राइस्टचर्च

न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास का सबसे लंबा दौरा

भारत का यह दौरा न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास के सबसे लंबे दौरों में गिना जाएगा. दोनों टीमों के बीच कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच शामिल हैं. भारतीय टीम के बाद न्यूजीलैंड को श्रीलंका की मेजबानी भी करनी है, जिसके कार्यक्रम की घोषणा पहले ही की जा चुकी है. क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह दौरा बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि उन्हें लगातार डेढ़ महीने तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाई-वोल्टेज क्रिकेट देखने को मिलेगा.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.