India vs New Zealand: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में इन तीन दिग्गज कीवी खिलाड़ियों की हुई वापसी, अपने दम पर बदल सकते हैं मैच का रुख

ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरा करना है. जहां टीम इंडिया को 23 जनवरी से न्यूजीलैंड के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज और और तीन मैचों की T20 सीरीज खेलनी है.

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी (Photo Credit: Getty Images)

India vs New Zealand 2019: ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरा करना है. जहां टीम इंडिया को 23 जनवरी से न्यूजीलैंड के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज और और तीन मैचों की T20 सीरीज खेलनी है. भारतीय दौरे को देखते हुए मेजबान टीम ने वनडे सीरीज के पहले तीन मुकाबलों के लिए न्यूजीलैंड टीम का एलान कर दिया गया है. इस 14 सदस्यीय टीम में स्पिनर मिचेल सैंटनर समेत टॉम लाथम और कॉलिन डी ग्रैंडहोम की वापसी हुई है.

टीम इस प्रकार है:

केन विलियम्सन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवेल, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, कॉलिन मुनरो, हेनरी निकोल्स, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: विदेश में नहीं भारत में ही खेला जाएगा आईपीएल, 23 मार्च से होगा आगाज

जानिए कब और कहां खेले जाएंगे भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मुकाबले:

भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच - 23 जनवरी (बुधवार) - मैक्लीन पार्क, नपिएर सुबह 7:30 बजे

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे मैच - 26 जनवरी (शनिवार) - बे ओवल, तुरंगा सुबह 7:30 बजे

भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच - 28 जनवरी (सोमवार) - बे ओवल, तुरंगा सुबह 7:30 बजे

भारत-न्यूजीलैंड चौथा वनडे मैच - 31 जनवरी (गुरुवार) - सीडन पार्क, हैमिल्टन सुबह 7:30 बजे

भारत-न्यूजीलैंड पांचवा वनडे मैच - 03 फरवरी (रविवार) - वेस्टपैक स्टेडियम, वेलिंगटन सुबह 7:30 बजे

जानिए कब और कहां खेले जाएंगे भारत बनाम न्यूजीलैंड T20 सीरीज के मुकाबले:

भारत-न्यूजीलैंड पहला T20 मैच - 06 फरवरी (बुधवार) - वेस्टपैक स्टेडियम, वेलिंगटन दोपहर 12:30 बजे

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा T20 मैच - 08 फरवरी (शुक्रवार) - ईडन पार्क, ऑकलैंड सुबह 11:30 बजे

भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20 मैच - 10 फरवरी (रविवार) - सीडन पार्क, हैमिल्टन दोपहर 12.30 बजे

बता दें कि सभी मैचों का शेड्यूल भारतीय समयानुसार दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी