India vs New Zealand ICC Final Record: फाइनल में उतरते ही भारत और न्यूजीलैंड रच देंगे इतिहास, आईसीसी टूर्नामेंट में बनेगा बड़ा रिकॉर्ड

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बड़े मुकाबले में सिर्फ दो टीमों के बीच ही नहीं, बल्कि दो कप्तानों के बीच भी दिलचस्प टक्कर देखने को मिलेगी. भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. ऐसे में फाइनल से पहले दोनों कप्तानों के रिकॉर्ड पर नजर डालना काफी दिलचस्प हो जाता है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 8 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को सात रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया था. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Sanju Samson T20I Stats At Narendra Modi Stadium: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने होने जा रही हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. जैसे ही दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी, वैसे ही क्रिकेट इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड बन जाएगा. दरअसल आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब दो टीमें टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट के फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ खेलती नजर आएंगी.

साल 2000 में पहली बार हुआ था भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी फाइनल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला आईसीसी फाइनल साल 2000 में खेला गया था. उस समय आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट कहा जाता था. इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने थीं. उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था.

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021 के फाइनल में भी भिड़ीं दोनों टीमें

इसके बाद साल 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने आई थीं. उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को हराया और डब्ल्यूटीसी का खिताब जीत लिया. उस हार से भारतीय टीम को काफी निराशा हाथ लगी थी.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत ने लिया बदला

इसके बाद साल 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में एक बार फिर भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर हुई. इस बार टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को हराया और खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने 2021 की हार का बदला भी ले लिया था.

अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में होगी ऐतिहासिक भिड़ंत

अब दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में आमने-सामने होंगी. इसके साथ ही भारत और न्यूजीलैंड ऐसी पहली टीमें बन जाएंगी, जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट के आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला खेला होगा. अब सभी की नजरें इस खिताबी मुकाबले पर टिकी हैं. देखना दिलचस्प होगा कि इस ऐतिहासिक फाइनल में कौन सी टीम जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम करती है.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

\