India vs New Zealand 5th ODI 2019: महेन्द्र सिंह धोनी की टीम में एंट्री होते ही डरे कीवी खिलाड़ी

न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी जिम्मी नीशाम (James Neesham) ने शनिवार को भारतीय दिग्गज महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें आउट किये बिना आप मैच नहीं जीत सकते है.

महेंद्र सिंह धोनी (Photo: Getty Images)

India vs New Zealand 5th ODI 2019: न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी जिम्मी नीशाम (James Neesham) ने शनिवार को भारतीय दिग्गज महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें आउट किये बिना आप मैच नहीं जीत सकते है. भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज से पहले धोनी की बल्लेबाजी क्षमता पर सवाल उठे थे लेकन इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने तीन मैचों तीन अर्धशतक लगाकर आलोचकों को चुप करा दिया.

न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के तीसरे और चौथे मैच में चोट के कारण बाहर बैठने वाले 37 साल के इस खिलाड़ी ने इससे पहले दूसरे मैच में नाबाद 48 रन बनाये थे. विकेट के पीछे उनकी चपलता में कोई कमी नहीं आयी है.

यह भी पढ़ें- Happy Birthday Virat Kohli: कप्तान कोहली से जुड़ी वो बातें जो बहुत कम लोगों को हैं पता

नीशाम ने पांचवें एकदिवसीय से पहले कहा, ‘‘ उनका रिकार्ड उनकी प्रदर्शन का गवाह है. वह शानदार खिलाड़ी है. मुझे पता है कि भारतीय मीडिया में उनके विश्व कप में खेलने पर चर्चा हो रही है. जब आप उन्हें गेंदबाजी करते है तो आपको पता है कि आप तब तक मैच नहीं जीत सकते जब तक उनका विकेट नहीं मिलता है.’’

मांसपेशियों में चोट से उबरने के बाद टीम से जुड़ने वाले नीशाम ने उम्मीद जतायी कि यहां की वेस्टपैक स्टेडियम की पिच भी हैमिल्टन की तरह होगी जहां तेज गेंदबाजों को मदद वाली हालात में भारतीय टीम महज 92 रन पर आउट हो गयी थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India T20I Stats at M Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

Bhuvneshwar Kumar T20 Stats at M Chinnaswamy Stadium: चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें अनुभवी तेज गेंदबाज के आंकड़े