India vs New Zealand 5th ODI 2019: अंबाती रायडू बने मैन ऑफ द मैच, वहीं सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मोहम्मद शमी को मिला मैन ऑफ द सीरीज का खिताब

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच हुए पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने मेजबान टीम को 4-1 से हराते हुए इस सीरीज को अपने नाम कर लिया है. पांचवे वनडे मैच में सर्वश्रेठ बल्लेबाजी के लिए अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया वहीं पुरे सीरीज के दौरान मोहम्मद शमी को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द सीरीज के का खिताब से नवाजा गया है.

अंबाती रायडू और मोहम्मद शमी (Photo Credit: Getty Images)

India vs New Zealand 5th ODI 2019: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच हुए पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने मेजबान टीम को 4-1 से हराते हुए इस सीरीज को अपने नाम कर लिया है. पांचवे वनडे मैच में सर्वश्रेठ बल्लेबाजी के लिए अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया वहीं पुरे सीरीज के दौरान मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया है.

बता दें कि पांचवे वनडे मैच में भारतीय टीम द्वारा दिए गए 253 रन के लक्ष्य के सामने मेजबान टीम 217 रन पर ऑल आउट हो गई. मेजबान टीम के तरफ से सर्वाधिक रन कप्तान केन विलियम्सन (39) ने बनाए. विलियम्सन के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम ने (37) रन, कोलिन मुनरो ने (24), जेम्स नीशाम ने (44), हेनरी निकोलस ने (8), रॉस टेलर ने (1), कोलिन डी ग्रांडहोम ने (11), मिशेल सैंटनर ने (22), टॉड एसले ने नाबाद (10) और ट्रेंट बोल्ट ने (1) रन बनाए.

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों इस तेज गेंदबाज ने कहा भारतीय टीम को केवल विराट कोहली के उपर निर्भर नहीं रहना चाहिए?

भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल ने इस मैच में सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए. युजवेंद्र चहल के अलावा मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या ने दो- दो विकेट अपने नाम किए वहीं केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट लिए.

बता दें कि भारतीय टीम ने मेजबान टीम को पहले वनडे मैच में डकवर्थ लुईस मेथड से आठ विकेट से हराया था. वहीं दूसरे वनडे मैच में मेजबान टीम भारतीय टीम द्वारा दिए गए 324 रन के लक्ष्य के सामने 40.2 ओवर में 234 रन पर ऑल आउट हो गई थी. तीसरे मैच में विराट सेना ने कीवी टीम द्वारा दिए गए 243 रन के स्कोर को 43 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली थी. चौथे वनडे मैच में मेजबान टीम ने वापसी करते हुए भारत को आठ विकेट से करारी मात दी थी. वहीं आज के मैच में भारतीय टीम ने मेजबान टीम को 35 रन से हराते हुए सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Prediction: अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल की राह मजबूत करना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Weather Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\