India vs New Zealand 4th T20I Match Scorecard: विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 50 रनों से रौंदा, शिवम दुबे के आतिशी पारी पर फिरा पानी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 215 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से टिम सीफर्ट ने सबसे ज्यादा रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान टिम सीफर्ड ने 37 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के लगाए. टिम सीफर्ड के अलावा डेवोन कॉनवे ने 44 रन बनाए.
Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 4th T20I Match Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 28 जनवरी को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में खेला गया. चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टीम इंडिया को 50 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड टीम सीरीज में 4-1से पीछे हैं. अब पांचवें टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज 4-1से अपने नाम करना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में जीत के साथ अंत करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं.
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 100 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 215 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से टिम सीफर्ट ने सबसे ज्यादा रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान टिम सीफर्ड ने 37 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के लगाए. टिम सीफर्ड के अलावा डेवोन कॉनवे ने 44 रन बनाए.
दूसरी तरफ, टीम इंडिया को कुलदीप यादव ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह के अलावा जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 216 रन बनाने थे.
बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का आगाज रहा निराशाजनक और महज नौ रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. टीम इंडिया 18.4 ओवर में 10 विकेट खोकर महज 165 रन ही बना सकी. टीम इंडिया की तरफ से शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 65 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान शिवम दुबे ने महज 23 गेंदों पर तीन चौके और सात छक्के लगाए. शिवम दुबे के अलावा रिंकू सिंह ने 39 रन बटोरे.
वहीं, न्यूजीलैंड की टीम को मैट हेनरी ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से मिशेल सेंटनर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. मिशेल सेंटनर के अलावा ईश सोढ़ी और जैकब डफी ने दो-दो विकेट चटकाए. भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला शनिवार यानी 31 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 215/7, 20 ओवर (टिम सीफर्ट 62 रन, डेवोन कॉनवे 44 रन, रचिन रवींद्र 2 रन, ग्लेन फिलिप्स 24 रन, मार्क चैपमैन 9 रन, डेरिल मिशेल नाबाद 39 रन, मिशेल सेंटनर 11 रन, जैकरी फॉल्क्स 13 रन और मैट हेनरी नाबाद 6 रन.)
टीम इंडिया की गेंदबाजी: (कुलदीप यादव 2 विकेट, जसप्रीत बुमराह 1 विकेट, अर्शदीप सिंह 2 विकेट और रवि बिश्नोई 1 विकेट).
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 165/10, 18.4 ओवर (अभिषेक शर्मा 0 रन, संजू सैमसन 24 रन, सूर्यकुमार यादव 8 रन, रिंकू सिंह 39 रन, हार्दिक पांड्या 2 रन, शिवम दुबे 65 रन, हर्षित राणा 9 रन, रवि बिश्नोई नाबाद 10 रन, कुलदीप यादव 1 रन, अर्शदीप सिंह 0 रन और जसप्रीत बुमराह 4 रन.)
न्यूजीलैंड की गेंदबाजी: (मैट हेनरी 1 विकेट, जैकब डफी 2 विकेट, मिशेल सेंटनर 3 विकेट, जैकरी फॉल्क्स 1 विकेट और ईश सोढ़ी 2 विकेट).
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.