India vs New Zealand 4th ODI 2019: कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और कोलिन डी ग्रांडहोम की तूफान में उड़ी टीम इंडिया, महज 92 रन पर हुई ऑल आउट
भारत बनाम न्यूजीलैंड बीच जारी चौथे वनडे मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियिमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. भारतीय पारी की शुरुआत करने के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन मैदान पर उतरे. रोहित शर्मा जहां 23 बॉल में 7 रन बनाकर आउट हुए वहीं धवन 20 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए.
India vs New Zealand 4th ODI 2019: भारत बनाम न्यूजीलैंड बीच जारी चौथे वनडे मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियिमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. भारतीय पारी की शुरुआत करने के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन मैदान पर उतरे. रोहित शर्मा जहां 23 बॉल में 7 रन बनाकर आउट हुए वहीं धवन 20 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए. वहीं शुभमन गिल (9), अंबाती रायडू (0), दिनेश कार्तिक (0), केदार जाधव (1), हार्दिक पांड्या (16), भुवनेश्वर कुमार (1), कुलदीप यादव (15), खलील अहमद (5) बनाए. युजवेंद्र चहल (18) रन बनाकर नाबाद रहे.
मेजबान टीम के लिए ट्रेंट बोल्ट ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए अपने दस ओवर के स्पेल में चार मेडन ओवर फेकतें हुए 21 रन खर्च कर सर्वाधिक पांच विकेट लिए. ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) के अलावा मेजबान टीम के तरफ से कोलिन डी ग्रांडहोम (Colin de Grandhomme) ने 3 विकेट लिए. टॉड एसले और जेम्स नीशाम ने एक-एक विकेट अपने नाम दर्ज किए.
यह भी पढ़ें- ICC World Cup 2019: इस खिलाड़ी ने विराट की टीम में अपनी जगह की पक्की
बता दें कि चौथे वनडे मैच में भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं. उन्हें सीरीज के बाकी दो वनडे और तीन T20 मैचों के लिए आराम दिया गया है. कोहली के स्थान पर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को पदार्पण का मौका मिला है. वहीं रोहित शर्मा टीम की कप्तानी कर रहे हैं. यह रोहित का 200वां वनडे मैच है. महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में भी नहीं खेल रहे हैं. भारत ने एक और बदलाव किया है. मोहम्मद शमी के स्थान पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को टीम में शामिल किया गया है.
यह भी पढ़ें- भारतीय कप्तान विराट कोहली मात्र पांच विदेशी खिलाड़ियों को ट्विटर पर करते हैं फॉलो, नाम जानकर रह जाएंगे दंग
वहीं मेजबान टीम ने टिम साउदी, कोलिन मनुरो, लॉकी फग्र्यूसन को बाहर किया है. टॉड एसले, कोलिन डी ग्रांडहोम, जेम्स नीशाम को टीम में शामिल किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2019 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

