India vs New Zealand 3rd T20I Match Live Score Update: गुवाहाटी में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

टी20 वर्ल्ड कप के बाद से अपने अजेय अंदाज़ को जारी रखते हुए भारत ने दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया. भारत की ओर से ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की, जबकि कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने भी अहम योगदान दिया. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने कमाल दिखाया.

भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 2nd T20I Match Live Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 25 जनवरी को खेला जा रहा . दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को सात विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: गुवाहाटी में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

टी20 वर्ल्ड कप के बाद से अपने अजेय अंदाज़ को जारी रखते हुए भारत ने दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया. भारत की ओर से ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की, जबकि कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने भी अहम योगदान दिया. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने कमाल दिखाया. वहीं, हार के बावजूद न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स की बल्लेबाजी खास रही. डेरिल मिचेल और मार्क चैपमैन ने भी रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में जैकब डफी प्रभावशाली रहे. कीवी टीम अब अगले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने नौ मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ चार मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

\