India vs New Zealand 3rd T20 2019 Live Cricket Score: यहां देखें IND vs NZ के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की T20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच आज हैमिल्टन (Hamilton) के सेडन पार्क (Seddon Park) में खेला जाएगा.

भारतीय टीम (Photo Credit-Getty Image)

India vs New Zealand 3rd T20 2019: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की T20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच आज हैमिल्टन (Hamilton) के सेडन पार्क (Seddon Park) में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों की नजर इस लंबे दौरे का अंत एक और ऐतिहासिक जीत के साथ करने पर होगी. बता दें कि भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड आने से पहले ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया और वहां टेस्ट तथा वनडे सीरीज जीत कर इतिहास रचा था. इसके बाद टीम न्यूजीलैंड आई और अब वह एक और इतिहास रचने के मुहाने पर है. भारतीय टीम अगर रविवार को मैच जीत जाती है तो यह न्यूजीलैंड की जमीन पर उसकी पहली T20 सीरीज जीत होगी. (यहां देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के दूसरे T20 मैच का लाइव स्कोर).

ज्ञात हो कि पहले मैच में करारी हार के बाद भारत ने दूसरे मैच में शानदार वापसी कर न्यूजीलैंड में अपनी पहली T20 जीत हासिल की थी. इससे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और दोनों टीमों के लिए आखिरी मैच निर्णायक बन गया है. वहीं, किवी टीम निश्चित तौर पर वनडे सीरीज में मिली 1-4 की हार से आहत है और अब वह T20 सीरीज जीतकर अपने घर में अपनी लाज बचाने की कोशिश करेगी. इसके लिए किवी टीम पूरी जान लगा देगी. पहले मैच में जिस तरह से उसने प्रदर्शन किया था उससे भारतीय टीम को भी सचेत रहना होगा.

यह भी पढ़ें- ICC World Cup 2019: न्यूजीलैंड सीरीज में हुई ये 3 सकारात्मक चीजें विराट कोहली के चहरे पर लाएगी मुस्कान

संभावित टीमें इस प्रकार है:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, क्रूणाल पांड्या, खलील अहमद, विजय शंकर, केदार जाधव.

यह भी पढ़ें- India vs New Zealand 2nd T20 2019: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराते हुए सीरीज में की 1-1 से बराबरी

न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), कोलिन मुनरो, टिम सेइफेर्ट (विकेटकीपर), रॉस टेलर, कोलिन डी ग्रांडहोम, जेम्स नीशाम, मिशेल सैंटनर, डग ब्रैसवेल, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फग्र्यूसन, स्कॉट कुगेलेजिन, डार्ले मिशेल.

Share Now

संबंधित खबरें

Ahilyanagar School Girl Acid Attack: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में शर्मनाक वारदात, स्कूल से लौट रही मासूम बच्ची पर अज्ञात व्यक्ति ने किया एसिड अटैक

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

West Indies Women vs Australia Women T20 And ODI Series Schedule And Full Details: इस दिन से वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\