India vs New Zealand 3rd T20 2019: तीसरे T20 मैच में न्यूजीलैंड टीम की जीत के नायक रहे कोलिन मुनरो को मिला 'मैन ऑफ द मैच'

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे T20 मैच में कीवी सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो (Colin Munro) को शानदार बल्लेबाजी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' (Man of The Match) के खिताब से नवाजा गया है.

कोलिन मुनरो (Photo Credits: Getty Images)

India vs New Zealand 3rd T20 2019: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे T20 मैच में कीवी सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो (Colin Munro) को शानदार बल्लेबाजी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' (Man of The Match) के खिताब से नवाजा गया है. कोलिन मुनरो ने तीसरे T20 मैच में मात्र 40 गेदों का सामना करते हुए पांच छक्के और पांच चौके की मदद से 72 रनों की शानदार पारी खेली थी.

मेजबान टीम ने कोलिन मुनरो के शानदार अर्धशतक के बदौलत भारत के सामने 20 ओवरों में 213 रनों का लक्ष्य रखा था. वहीं भारतीय टीम मेजबान टीम द्वारा दिए गये 213 रनों के लक्ष्य के सामने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन ही बना पाई. इस तरह से मेजबान टीम ने भारत को रोमांचक मुकाबले में 4 रनों से हराते हुए तीन मैचों की T20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है.

यह भी पढ़ें- India vs New Zealand 5th ODI 2019: अंबाती रायडू बने मैन ऑफ द मैच, वहीं सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मोहम्मद शमी को मिला मैन ऑफ द सीरीज का खिताब

मेजबान टीम के लिए मिशेल सैंटनर और डार्ले मिशेल ने क्रमशः दो-दो विकेट लिए. मिशेल सैंटनर और डार्ले मिशेल के अलावा स्कॉट कुगेलेजिन और ब्लेयर टिकनर ने एक-एक महत्वपूर्ण विकेट लिए. बता दें कि टिम साउदी और ईश सोढ़ी को इस मैच में एक भी सफलता नहीं मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Pitch Report: पहले टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\