India vs New Zealand 3rd T20 2019: रोहित शर्मा ने जीता टॉस, लिया गेंदबाजी का फैसला

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की T20 सीरीज के आखिरी और निर्णायक मैच में आज भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है.

रोहित शर्मा और केन विलियम्सन (Photo Credit: Twitter)

India vs New Zealand 3rd T20 2019: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की T20 सीरीज के आखिरी और निर्णायक मैच में आज भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है. बता दें कि भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले के लिए एक बदलाव किया है. युजवेंद्र चहल की जगह 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव को पहली बार इस T20 सीरीज में मौका दिया गया है.

ज्ञात हो कि पहले मैच में करारी हार के बाद भारत ने दूसरे मैच में शानदार वापसी कर न्यूजीलैंड में अपनी पहली T20 जीत हासिल की थी. इससे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और दोनों टीमों के लिए आखिरी मैच निर्णायक बन गया है. वहीं, किवी टीम निश्चित तौर पर वनडे सीरीज में मिली 1-4 की हार से आहत है और अब वह T20 सीरीज जीतकर अपने घर में अपनी लाज बचाने की कोशिश करेगी. इसके लिए किवी टीम पूरी जान लगा देगी. पहले मैच में जिस तरह से उसने प्रदर्शन किया था उससे भारतीय टीम को भी सचेत रहना होगा.

संभावित टीमें इस प्रकार है:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, क्रूणाल पांड्या, खलील अहमद, विजय शंकर, केदार जाधव.

न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), कोलिन मुनरो, टिम सेइफेर्ट (विकेटकीपर), रॉस टेलर, कोलिन डी ग्रांडहोम, जेम्स नीशाम, मिशेल सैंटनर, डग ब्रैसवेल, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फग्र्यूसन, स्कॉट कुगेलेजिन, डार्ले मिशेल.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Score Update: कोलकाता में इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी स्कॉटलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\