India vs New Zealand 3rd ODI Match Stats And Preview: तीसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

भारतीय टीम को इस अहम मुकाबले में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और गिल की जोड़ी से दमदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी. विराट कोहली और श्रेयस अय्यर भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. स्पिन गेंदबाजी की कमान कुलदीप यादव के हाथों में होगी. मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.

भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 3rd ODI Stats And Preview: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला कल यानी 18 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इंदौर (Indore) के होलकर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टीम इंडिया को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman GIll) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 239 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला कल खेला जाएगा. शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. इसी तरह माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम भी जीत हासिल कर भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतने की पूरी कोशिश करेगी. ऐसे में चलिए इस मुकाबले के प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण बातों पर एक नजर डालते हैं.

भारत और न्यूजीलैंड वनडे हेड-टू-हेड (IND vs NZ Head to Head in ODIs)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 122 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडियाने 63 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 51 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, सात मैच का कोई परिणाम नहीं निकला और एक मैच टाई रहा है.

शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी. कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर वनडे क्रिकेट में अपनी अच्छी वापसी करना चाहेंगे. वहीं, स्पिन गेंदबाजी की कमान कुलदीप यादव के हाथों में होगी. मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.

भारतीय टीम को इस अहम मुकाबले में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और गिल की जोड़ी से दमदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी. विराट कोहली और श्रेयस अय्यर भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. स्पिन गेंदबाजी की कमान कुलदीप यादव के हाथों में होगी. मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.

न्यूजीलैंड टीम को अपने सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और हैनरी निकोल्स से बेहतर शुरुआत की अपेक्षा रहेगी. इसी तरह विल यंग और डेरिल मिचेल फिर से बड़ी पारी खेलकर टीम को मजबूती देना चाहेंगे. गेंदबाजी में काइल जैमीसन बेहतर प्रदर्शन कर टीम हावी करने का प्रयास करेंगे.

कैसा रहता है होलकर स्टेडियम की पिच का मिजाज?

यह मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच सपाट है और अच्छे उछाल वाली है. इससे यहां बल्लेबाजी करना आसान होता है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन बाद में बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। यहां की आउटफील्ड तेज है और सीमा रेखा छोटी है. हालांकि, यहां ओस की भूमिका भी अहम रहती है. ऐसे में अक्सर दिन-रात के मुकाबले में टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी निगाह

विराट कोहली ने पिछले 10 वनडे में 72.13 की औसत से 577 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा के बल्ले से पिछले 10 मैच में 55.78 की औसत से 502 रन निकले हैं. डेरिल मिचेल ने पिछले 8 मैच में 114.06 की औसत से 573 रन बनाए हैं. डेवोन कॉनवे के बल्ले से 6 मैच में 256 रन निकले हैं. कुलदीप यादव ने पिछले 8 मैच में 14 विकेट अपने नाम किए हैं. काइल जैमीसन ने पिछले 5 वनडे मुकाबलों में 12 विकेट अपने नाम किए हैं.

कब और कहां देखें मैच? (IND vs NZ 3rd ODI Live Streaming)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में दोपहर डेढ़ बजे से से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ 3rd ODI Match Playing Prediction)

टीम इंडिया: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, नितीश रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मिचेल हे (विकेटकीपर), जैकरी फॉल्क्स, क्रर्स्टन क्लार्क, काइल जैमीसन और आदित्य अशोक.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 3rd T20I Match Scorecard: गुवाहाटी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से दी पटखनी, अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 3rd T20I Match Scorecard: गुवाहाटी में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 154 रनों का टारगेट, जसप्रीत बुमराह ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 3rd T20I Match Live Score Update: गुवाहाटी में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: गुवाहाटी में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\