India vs New Zealand 3rd ODI Match Scorecard: इंदौर में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 338 रनों का टारगेट, डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज पांच रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद विल यंग और डेरिल मिशेल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 58 रन तक लेकर गए.
Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 3rd ODI Match Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 18 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इंदौर (Indore) के होलकर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टीम इंडिया को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman GIll) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Daryl Mitchell New Milestone: डेरिल मिचेल ने रचा नया इतिहास, टीम इंडिया के खिलाफ अब तक कोई भी बल्लेबाज नहीं किया ये अनोखा कारनामा
दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 284 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा नाबाद 112 रनों की शानदार पारी खेली. न्यूजीलैंड की ओर से क्रिस्टियन क्लार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए.
न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 285 रन बनाने थे. बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने महज 47.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिशेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 131 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं, टीम इंडिया की ओर से हर्षित राणा, प्रसीद कृष्णा और कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए.
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज खेला जा रहा हैं. शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. इसी तरह माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम भी जीत हासिल कर भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतने की पूरी कोशिश करेगी.
भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज पांच रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद विल यंग और डेरिल मिशेल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 58 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 337 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिशेल ने सबसे ज्यादा 137 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान डेरिल मिशेल ने 131 गेंदों पर 15 चौके और तीन छक्के लगाए. डेरिल मिशेल के अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 106 रन बनाए.
दूसरी तरफ, टीम इंडिया को अर्शदीप सिंह ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के अलावा मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 338 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 337/8, 50 ओवर (डेवोन कॉनवे 5 रन, हेनरी निकोल्स 0 रन, विल यंग 30 रन, डेरिल मिशेल 137 रन, ग्लेन फिलिप्स 106 रन, माइकल ब्रेसवेल नाबाद 28 रन, मिशेल हे 2 रन, जैकरी फॉल्क्स 10 रन, क्रिस्टियन क्लार्क 11 रन और काइल जैमीसन नाबाद 0 रन.)
टीम इंडिया की गेंदबाजी: (अर्शदीप सिंह 3 विकेट, हर्षित राणा 3 विकेट, मोहम्मद सिराज 1 विकेट और कुलदीप यादव 1 विकेट).
नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.