India vs New Zealand 3rd ODI 2019: तीसरे वनडे मैच में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मोहम्मद शमी को मिला 'मैन ऑफ द मैच'
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए माउंट मॉनगनुई के बे ओवल (Bay Oval) मैदान पर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से सम्मानित किया गया है.
India vs New Zealand 3rd ODI 2019: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए माउंट मॉनगनुई के बे ओवल (Bay Oval) मैदान पर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' के अवार्ड से सम्मानित किया गया है. जी हां मोहम्मद शमी ने 9 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 41 रन देकर तीन विकेट अपने नाम दर्ज किए. शमी ने इस दौरान कीवी सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो, रॉस टेलर और ईश सोढ़ी को अपना शिकार बनाया.
बता दें कि मेजबान टीम ने भारत के सामने 244 रनों का लक्ष्य रखा था. मेजबान टीम के तरफ से रॉस टेलर ने सर्वाधिक 93 रनों की पारी खेली. टेलर के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम ने 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. कप्तान केन विलियमसन ने 28 रनों का योगदान दिया.
भारत के लिए मोहम्मद शमी सबसे सफल गेंदबाज रहे. शमी ने विपक्षी टीम के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया. शमी के अलावा युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार ने दो-दो विकेट लिए. बता दें कि इस मैच में कुलदीप यादव और केदार जाधव को कोई विकेट नहीं मिला
भारतीय टीम ने मेजबान टीम द्वारा मिले लक्ष्य को 43 ओवर में तीन के नुकसान पर हासिल कर लिया. भारत के लिए रोहित शर्मा (62), शिखर धवन (28), विराट कोहली (60) ने उम्दा बल्लेबाजी की. भारतीय टीम को जीत के लक्ष्य तक अंबाती रायडू (40) और दिनेश कार्तिक (38) ने नाबाद रहते हुए पहुंचाया
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2019 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

