IND vs NZ 2nd Test Match 2020 Day 3: दूसरी पारी में 124 रन पर सिमटी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को जीत के लिए चाहिए 132 रन

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 124 रनों पर ऑल आउट हो गई. मेजबान टीम न्यूजीलैंड को जीत के लिए 132 रन बनाने होंगे. टीम को तीसरे दिन का पहला झटका ऑलराउंडर खिलाड़ी हनुमा विहारी के रूप में लगा.

न्यूजीलैंड की टीम (Photo Credits: Getty Images)

India vs New Zealand 2nd Test Match Day 3: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगले ओवल स्टेडियम (Hagley Oval Stadium) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 124 रनों पर ऑल आउट हो गई. मेजबान टीम न्यूजीलैंड को जीत के लिए 132 रन बनाने होंगे. टीम को तीसरे दिन का पहला झटका ऑलराउंडर खिलाड़ी हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) के रूप में लगा. विहारी ने टीम के लिए दूसरी पारी में 18 गेदों का सामना करते हुए दो चौके की मदद से नौ रन बनाए. विहारी के अलावा टीम के लिए तीसरे दिन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 14 गेंद में चार, रवींद्र जडेजा 22 गेंद में एक चौका और छक्का की मदद से नाबाद 16, मोहम्मद शमी 11 गेंद में पांच और जसप्रीत बुमराह आठ गेंद में एक चौका की मदद से चार रन बनाकर आउट हुए.

भारत के लिए दूसरी पारी में इन बल्लेबाजों के अलावा पृथ्वी शॉ ने 24 गेंद में दो चौके की मदद से 14, मयंक अग्रवाल ने सात गेंद में तीन, मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने 88 गेंद में दो चौके की मदद से 24, कप्तान विराट कोहली ने 30 गेंद में तीन चौके की मदद से 14, उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने 43 गेंद में एक चौका की मदद से नौ और उमेश यादव ने 12 गेंद में एक रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd Test Match 2020 Day 2: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वधिक रन बनाने के मामले में स्टीव स्मिथ को छोड़ा पीछे, डेविड वार्नर से रह गए महज कुछ रन दूर

कीवी टीम के लिए दूसरी पारी में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 14 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 28 रन खर्च कर सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. बोल्ट के अलावा टीम के लिए टिम साउथी (Tim Southee) ने 11 ओवर में 36 रन खर्च करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. इन गेदबाजों के अलावा कोलीन डी ग्रांडहोम और नील वैगनर ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. जसप्रीत बुमराह को कीवी खिलाड़ियों ने रन आउट किया.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs New Zealand, 4th ODI Match Live Score Update: बारबाडोस में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 388 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट, बेन डकेट और जैकब बेथेल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs New Zealand, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: बारबाडोस में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

IND vs ENG 3rd ODI Match: लॉर्ड्स में भारत-इंग्लैंड का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे एमएस धोनी और पत्नी साक्षी, कई दिग्गज भी आए नजर