IND vs NZ 2nd Test Match 2020: विराट कोहली 64 रन बनाते ही इन चार बड़े खिलाड़ियों से टेस्ट क्रिकेट में हो जाएंगे आगे

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 15 गेंद में महज तीन रन बनाकर टिम साउथी का शिकार बनें.

विराट कोहली (Photo Credits: Getty Images)

India vs New Zealand 2nd Test Match 2020: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगले ओवल स्टेडियम (Hagley Oval Stadium) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 15 गेंद में महज तीन रन बनाकर टिम साउथी (Tim Southee) का शिकार बनें. बता दें कि विराट कोहली अगर दूसरी पारी में 64 रन बनाने में और कामयाब होते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (7227), डेविड वॉर्नर (7244), इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज वॉल्टर हैमंड (7249) और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन (7289) को टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ देंगे. कोहली नाम फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में (7226) रन दर्ज है.

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने अपनी टीम के लिए अबतक 73 टेस्ट मैच खेलते हुए 131 इनिंग्स में 7227 रन बनाए हैं. स्मिथ ने इस दौरान 26 शतक और 29 अर्धशतक लगाए हैं. स्मिथ का टेस्ट क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 239 रन है.

यह भी पढ़ें- India vs New Zealand 1st Test: न्यूजीलैंड की जीत के बाद विराट कोहली ने कहा- एक हार से दुनिया का अंत नहीं होता

स्टीव स्मिथ के बाद ऑस्ट्रेलिया के ही मौजूदा सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) टेस्ट क्रिकेट में कोहली से महज 18 रन आगे हैं. वॉर्नर ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 84 टेस्ट मैच खेलते हुए 155 इनिंग्स में 7244 रन बनाए हैं. वॉर्नर ने इस दौरान 24 शतक और 30 अर्धशतक लगाए हैं. वॉर्नर का टेस्ट क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 335 रन है.

इन खिलाड़ियों के अलावा इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज वॉल्टर हैमंड (Wally Hammond) 23 और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) कोहली से टेस्ट क्रिकेट में 64 रन आगे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 2nd Test Match Preview: गकेबेर्हा में आज होगा दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट