क्रिकेट

IND vs NZ 2nd Test Match 2020: काइल जैमिसन ने क्राइस्टचर्च में भारतीय बल्लेबाजों पर ढाया कहर, टीम इंडिया 242 रन पर हुई ऑल आउट

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 63 ओवर में 242 रनों पर ऑल आउट हो गई.

IND vs NZ 2nd Test Match 2020: काइल जैमिसन ने क्राइस्टचर्च में भारतीय बल्लेबाजों पर ढाया कहर, टीम इंडिया 242 रन पर हुई ऑल आउट
काइल जैमिसन (Photo Credits: Twitter/ICC)

India vs New Zealand 2nd Test Match 2020: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगले ओवल स्टेडियम (Hagley Oval Stadium) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 63 ओवर में 242 रनों पर ऑल आउट हो गई. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी ने शानदार अर्धशतक लगाया. जी हां पृथ्वी शॉ ने जहां 64 गेदों का सामना करते हुए आठ चौके और एक छक्का की मदद से 54 रन की पारी खेली, वहीं चेतेश्वर पुजारा ने 140 गेंद में छह चौके की मदद से 54 और हनुमा विहारी ने 70 गेंद में 10 चौके की मदद से 55 रन बनाए.

टीम के लिए इन बल्लेबाजों के अलावा दूसरे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 11 गेंद में एक चौका की मदद से सात, कप्तान विराट कोहली ने 15 गेंद में तीन, उपकप्तान अजिंक्य राहणे ने 27 गेंद में एक चौका की मदद से सात, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 14 गेंद में दो चौके की मदद से 12, रवींद्र जडेजा ने 10 गेंद में दो चौके की मदद से नौ, उमेश यादव ने चार गेंद में शून्य, मोहम्मद शमी ने 12 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 16 और जसप्रीत बुमराह ने 11 गेंद में एक चौका की मदद से नाबाद 10 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd Test Match 2020: इशांत शर्मा के बिना शनिवार को मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, सीरीज में वापसी करने की रहेगी चुनौती

न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में अपने क्रिकेट करियर का महज दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे काइल जैमिसन ने 14 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 45 रन खर्च कर सर्वाधिक पांच सफलता प्राप्त की. जैमिसन के अलावा टीम के लिए टिम साउथी और ट्रेंट बोल्ट ने क्रमशः दो-दो और नील वेग्नर ने एक सफलता प्राप्त की.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 29, 2020 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).