IND vs NZ 2nd Test Match Day 1: लंच तक दोनों भारतीय सलामी बल्लेबाज लौटे पवेलियन, पढ़ें मैच का पूरा हाल

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच शनिवार यानि आज क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेले में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही मेहमान टीम भारत ने लंच घोषित होने तक दो विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाए हैं.

न्यूजीलैंड की टीम (Photo Credits: Getty Images)

India vs New Zealand 2nd Test Match Day 1: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच शनिवार यानि आज क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगले ओवल स्टेडियम (Hagley Oval Stadium) में खेले में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही मेहमान टीम भारत ने लंच घोषित होने तक दो विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाए हैं. टीम के लिए फिलहाल कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 14 गेंद में तीन और मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) 49 गेंद में दो चौके की मदद से 15 रन बनाकर नाबाद हैं. टीम के लिए आउट होने वाले बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल हैं.

बता दें कि आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल बारिश की वजह से देरी से शुरू हुआ. दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने एक बार फिर टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने की. टीम को पहला झटका 5.4 ओवर में 30 रन के स्कोर पर मयंक अग्रवाल के रूप में लगा. अग्रवाल ने पहली पारी में 11 गेदों का सामना करते हुए एक एक चौके की मदद से सात रन बनाए. टीम को दूसरा झटका 19.1 ओवर में 80 रन के स्कोर पर पृथ्वी शॉ के रूप में लगा. शॉ ने 64 गेदों में आठ चौके और एक छक्का की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd Test Match 2020: इशांत शर्मा के बिना शनिवार को मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, सीरीज में वापसी करने की रहेगी चुनौती

न्यूजीलैंड के लिए अबतक तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और काइल जैमिसन ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की है. बोल्ट ने अबतक छह ओवर की गेंदबाजी करते हुए 19 रन खर्च किए हैं, वहीं काइल जैमिसन ने पांच ओवर में 18, टिम साउथी ने सात ओवर में 25, कोलीन डी ग्रांडहोम ने चार ओवर में 15 और नील वेग्नर ने एक ओवर में सात रन खर्च किए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 27 रनों से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs New Zealand, 4th ODI Match Scorecard: बारबाडोस में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के सामने 189 रनों का लक्ष्य रखा, अमीर जांगू ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs New Zealand, 4th ODI Match Live Score Update: बारबाडोस में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 388 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट, बेन डकेट और जैकब बेथेल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड