India vs New Zealand 2nd T20 2019: दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम की जीत के नायक रहे कृणाल पंड्या को मिला 'मैन ऑफ द मैच'

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड (Auckland) के इडेन पार्क (Eden Park) में खेले गए दूसरे T20 मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए भारतीय ऑलराउंडर कृणाल पंड्या (Krunal Pandya) को 'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया है.

कृणाल पंड्या (Photo Credit: Getty Images)

India vs New Zealand 2nd T20 2019: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड (Auckland) के इडेन पार्क (Eden Park) में खेले गए दूसरे T20 मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए भारतीय ऑलराउंडर कृणाल पंड्या (Krunal Pandya) को 'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया है. बता दें कि कृणाल पंड्या ने इस मैच में अपने चार ओवर के स्पेल में 28 रन खर्च कर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए.

बता दें कि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. कीवी पारी की शुरुआत कॉलिन मुनरो और टीम सीफर्ट ने की. मुनरो जहां 12 रन बनाकर आउट हुए वहीं टीम सीफर्ट भी 12 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या का शिकार बने. मुनरो और टीम सीफर्ट के अलावा केन विलियमसन ने (20), डेरिल मिशेल ने (1), रॉस टेलर ने (42), कॉलिन डि ग्रैंडहोम ने (50), मिचेल सेंटनर ने (7), स्कॉट कुग्गेलेन ने नाबाद (2), टिम साउथी ने (3) रनों का योगदान दिया. बता दें कि मेजबान टीम ने भारत के सामने 159 रनों का लक्ष्य रखा था.

यह भी पढ़ें- पूर्व लेग स्पिनर अब्दुल कादिर ने विराट कोहली और पाक के पीएम इमरान खान में बताई समानतायें

मेजबान टीम द्वारा दिए गए 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा के शानदार अर्धशतक के बदौलत इस लक्ष्य को 18.5 ओवर में प्राप्त कर लिया. रोहित शर्मा के अलावा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने (30), विजय शंकर ने (14), ऋषभ पंत ने नाबाद (40) और एम एस धोनी ने नाबाद (20) रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\