India vs New Zealand 2nd ODI Match Scorecard: राजकोट में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 7 विकेट से रौंदा, डेरिल मिशेल ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार यानी 18 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इंदौर (Indore) के होलकर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा.

डेरिल मिशेल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 2nd ODI Match Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 14 जनवरी को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजकोट (Rajkot) के निरंजन शाह स्टेडियम (Niranjan Shah Stadium) में खेला गया. दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टीम इंडिया को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman GIll) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: DC-W vs UPW-W, WPL 2026 7th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को दिया 155 रनों का लक्ष्य, मेग लैनिंग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 70 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 284 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा नाबाद 112 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान केएल राहुल ने 92 गेंदों पर 11 चौका और एक छक्का लगाया. केएल राहुल के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन बनाए.

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को क्रिस्टियन क्लार्क ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से क्रिस्टियन क्लार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. क्रिस्टियन क्लार्क के अलावा काइल जैमीसन, माइकल ब्रेसवेल, जैकरी फॉल्क्स और जेडेन लेनोक्स ने एक-एक विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 285 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 22 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. न्यूजीलैंड की टीम ने महज 47.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिशेल ने सबसे ज्यादा रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान डेरिल मिशेल ने 117 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्के लगाए. डेरिल मिशेल के अलावा विल यंग ने 87 रन बटोरे.

वहीं, टीम इंडिया को हर्षित राणा ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. टीम इंडिया की ओर से हर्षित राणा, प्रसीद कृष्णा और कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. हर्षित राणा, प्रसीद कृष्णा और कुलदीप यादव के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार यानी 18 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इंदौर (Indore) के होलकर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 284/7, 50 ओवर (रोहित शर्मा 24 रन, शुभमन गिल 56 रन, विराट कोहली 23 रन, श्रेयस अय्यर 8 रन, केएल राहुल नाबाद 112 रन, रवींद्र जड़ेजा 27 रन, नितीश कुमार रेड्डी 20 रन, हर्षित राणा 2 रन और मोहम्मद सिराज नाबाद 2 रन.)

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी: (क्रिस्टियन क्लार्क 3 विकेट, काइल जैमीसन 1 विकेट, माइकल ब्रेसवेल 1 विकेट, जैकरी फॉल्क्स 1 विकेट और जेडेन लेनोक्स 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 286/3, 47.3 ओवर (डेवोन कॉनवे 16 रन, हेनरी निकोल्स 10 रन, विल यंग 87 रन, ​​डेरिल मिशेल नाबाद 131 रन और ग्लेन फिलिप्स नाबाद 32 रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (हर्षित राणा 1 विकेट, प्रसीद कृष्णा 1 विकेट और कुलदीप यादव 1 विकेट).

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Cricket Tips ind live score IND vs NZ IND vs NZ 2nd ODI Match Prediction IND vs NZ Live ind vs nz live streaming IND vs NZ ODI Series 2026 Schedule IND vs NZ Pitch Report IND vs NZ Predicted XIs IND vs NZ Prediction IND vs NZ T20I Series 2026 Schedule ind vs nz today ind vs nz toss IND बनाम NZ india live match India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team india national cricket team vs new zealand national cricket team match scorecard India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Matches india national cricket team vs new zealand national cricket team stats india vs new zealand live cricket match India vs New Zealand ODI Stats Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Injury Update of the match between India vs New Zealand kl rahul stats live cricket LIVE CRICKET SCORE Live Score live score ind vs nz New Zealand Announce ODI And T20I Squad For India Series new zealand national cricket team match new zealand national cricket team vs india national cricket team match scorecard NEW ZEALAND VS INDIA Niranjan Shah Stadium Pitch Report Pitch Report playing XI Rajkot Weather Update Rohit Sharma Team India vs New Zealand today cricket match Today Match Prediction today match score Today's Match IND vs NZ Vadodara International Cricket Stadium Virat Kohli टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड ने भारत सीरीज के लिए वनडे और टी20आई टीम की घोषणा की न्यूजीलैंड बनाम भारत भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20आई हेड-टू-हेड लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा विराट कोहली

संबंधित खबरें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\