India vs New Zealand 1st Test Match Day 2: टिम साउथी और काइल जैमिसन की घातक गेंदबाजी, पहली पारी में महज 165 रन पर ऑल आउट हुई टीम इंडिया

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम 165 रन पर ऑल आउट हो गई. टीम को दूसरे दिन का पहला झटका 58.2 ओवर में विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत के रूप में लगा. पंत पहली पारी में 53 गेदों का सामना कर एक चौका और एक छक्का की मदद से 20 रन की पारी खेलकर एजाज पटेल के हाथों रन आउट हुए.

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी विकेट मिलने के बाद खुशी मनाते हुए (Photo Credits: Twitter/ICC)

India vs New Zealand 1st Test Match Day 2: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन (Wellington) के बेसिन रिजर्व मैदान (Basin Reserve Cricket Ground) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम 165 रन पर ऑल आउट हो गई. टीम को दूसरे दिन का पहला झटका 58.2 ओवर में विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत के रूप में लगा. पंत पहली पारी में 53 गेदों का सामना कर एक चौका और एक छक्का की मदद से 20 रन की पारी खेलकर एजाज पटेल के हाथों रन आउट हुए. पंत के अलावा टीम को दिन का दूसरा झटका रविचंद्रन अश्विन के रूप में लगा. रविचंद्रन अश्विन कीवी टीम के तेज गेंदबाज टिम साउथी की गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. टीम को तीसरा, चौथा और पांचवां झटका क्रमशः उपकप्तान अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी के रूप में लगा. रहाणे ने जहां 138 गेदों का सामना करते हुए पांच चौके की मदद से 46 रन बनाए. वहीं शर्मा और शमी ने क्रमशः पांच और 21 रन बनाए. जसप्रीत बुमराह पहली पारी में तीन गेदों का सामना कर बिना खाता खोले नाबाद रहे.

इससे पहले शुक्रवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी भारतीय टीम ने बारिश की वजह से मैच रोके जानें तक पांच विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए थे. टीम के लिए मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ ने पहले विकेट लिए 16 रन की साझेदारी की. टीम को पहला झटका 4.2 ओवर में शॉ के रूप में लगा. शॉ ने पहली पारी में 18 गेदों का सामना करते हुए दो चौके की मदद से 16 रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st Test Match 2020: बारिश के चलते पहले दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया ने बनाए 122/5, कोहली-पुजारा हुए फेल

शॉ के अलावा चेतेश्वर पुजारा 11 और विराट कोहली दो रन बनाकर आउट हुए. टीम को चौथा झटका सेट बल्लेबाज अग्रवाल के रूप में लगा. अग्रवाल ने 84 गेदों का सामना करते हुए पांच चौके की मदद से 34 रन की पारी खेली. इसके अलावा रविंद्र जडेजा के स्थान पर टीम में शामिल किए गए ऑलराउंडर खिलाड़ी हनुमा विहारी भी पहली पारी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और महज सात रन बनाकर काइल जैमिसन का तीसरा शिकार बनें.

न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में तेज गेंदबाज गेंदबाज टिम साउथी ने जहां 20.1 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 49 रन खर्च कर चार सफलता प्राप्त की, वहीं अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे तेज गेंदबाज काइल जैमिसन ने 16 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 39 रन खर्च कर चार सफलता प्राप्त की. इन गेदबाजों के अलावा टीम के लिए ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट झटका, वहीं एजाज पटेल ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को रन आउट किया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट