IND vs NZ 1st Test Match 2020: बारिश के चलते पहले दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया ने बनाए 122/5, कोहली-पुजारा हुए फेल
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारी बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं सका. टीम इंडिया ने पहले दिन टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 55 ओवर में पाच विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए.
India vs New Zealand 1st Test Match 2020: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन (Wellington) के बेसिन रिजर्व मैदान (Basin Reserve Cricket Ground) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारी बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं सका. टीम इंडिया ने पहले दिन टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 55 ओवर में पाच विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए. टीम के लिए उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) 122 गेंद में चार चौके की मदद से 38 और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 37 गेंद में एक चौका की मदद से 10 रन बनाकर नाबाद रहे.
टीम के लिए इन बल्लेबाजों के अलावा पारी की शुरुआत करने आए सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ ने पहले विकेट लिए 16 रन की साझेदारी की. टीम को पहला झटका 4.2 ओवर में शॉ के रूप में लगा. शॉ ने पहली पारी में 18 गेदों का सामना करते हुए दो चौके की मदद से 16 रन की पारी खेली.
शॉ के अलावा चेतेश्वर पुजारा 11 और विराट कोहली दो रन बनाकर आउट हुए. टीम को चौथा झटका सेट बल्लेबाज अग्रवाल के रूप में लगा. अग्रवाल ने 84 गेदों का सामना करते हुए पांच चौके की मदद से 34 रन की पारी खेली. इसके अलावा रविंद्र जडेजा के स्थान पर टीम में शामिल किए गए ऑलराउंडर खिलाड़ी हनुमा विहारी भी पहली पारी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और महज सात रन बनाकर काइल जैमिसन का तीसरा शिकार बनें.
Stumps on day one!
The third session of play has been washed out in Wellington. Having reduced India to 122/5, New Zealand will be pleased with their day's work.#NZvIND pic.twitter.com/m3XP88A2Hy
— ICC (@ICC) February 21, 2020
न्यूजीलैंड के लिए अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे तेज गेंदबाज काइल जैमिसन (Kyle Jamieson) ने अबतक 14 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 38 रन खर्च कर सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की है. जैमिसन के अलावा टीम के लिए टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट ने क्रमशः एक-एक विकेट चटकाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2020 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

