IND vs NZ 1st Test Match 2020: टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर हुआ ध्वस्त, पहले सेशन में 79 रन पर गंवाए 3 विकेट

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले सेशन की समाप्ति के बाद 28 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाए हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी विकेट मिलने के बाद खुशी मनाते हुए (Photo Credits: Twitter/ICC)

India vs New Zealand 1st Test Match 2020: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन (Wellington) के बेसिन रिजर्व मैदान (Basin Reserve Cricket Ground) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले सेशन की समाप्ति के बाद 28 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाए हैं. टीम के लिए फिलहाल सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) 64 गेंद में चार चौके की मदद से 29 और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) 34 गेंद में दो चौके की मदद से 19 रन बनाकर मैदान में टिके हुए हैं.

टीम के लिए आउट होने वाले बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 18 गेंद में दो चौके की मदद से 16, मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा 42 गेंद में एक चौका की मदद से 11 और कप्तान विराट कोहली सात गेंद में दो हैं. टीम को पहला झटका चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर पृथ्वी शॉ के रूप में लगा, वहीं दूसरा और तीसरा झटका क्रमशः 15.3 और 17.5 ओवर में चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली के रूप में लगा.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st Test Match 2020: रॉस टेलर ने रचा इतिहास, क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले बनें पहले खिलाड़ी

न्यूजीलैंड के लिए अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे तेज गेंदबाज काइल जैमिसन (Kyle Jamieson) ने अबतक छह ओवर की गेंदबाजी करते हुए 20 रन खर्च कर सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की है. जैमिसन ने चेतेश्वर पुजारा और भारतीय कप्तान विराट कोहली को पवेलियन लौटाया, वहीं टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने आठ ओवर की गेंदबाजी करते हुए 19 खर्च कर एक सफलता प्राप्त की है. साउदी ने भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को बोल्ड किया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट