IND vs NZ 1st Test Match 2020: वेलिंग्टन में भारी बारिश की वजह से मैच रुका
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारी बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया है. मैच रोके जानें तक भारतीय टीम का स्कोर चायकाल के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 122 रन है.
India vs New Zealand 1st Test Match 2020: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन (Wellington) के बेसिन रिजर्व मैदान (Basin Reserve Cricket Ground) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारी बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया है. मैच रोके जानें तक भारतीय टीम का स्कोर चायकाल के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 122 रन है. टीम के लिए उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) 122 गेंद में चार चौके की मदद से 38 और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 37 गेंद में एक चौका की मदद से 10 रन बनाकर मैदान में जमे हुए हैं.
इससे पहले आज बेसिन रिजर्व मैदान में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. टीम के लिए पारी की शुरुआत मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ ने की. टीम को पहला झटका 4.2 ओवर में शॉ के रूप में लगा. शॉ ने पहले टेस्ट मैच में 18 गेदों का सामना करते हुए दो चौके की मदद से 16 रन की पारी खेली.
Basin Reserve right now 🌧️ #NZvIND pic.twitter.com/Nc3MuNHYH2
— ICC (@ICC) February 21, 2020
शॉ के अलावा चेतेश्वर पुजारा 11 और विराट कोहली दो रन बनाकर आउट हुए. टीम को चौथा झटका सेट बल्लेबाज अग्रवाल के रूप में लगा. अग्रवाल ने 84 गेदों का सामना करते हुए पांच चौके की मदद से 34 रन की पारी खेली. इसके अलावा रविंद्र जडेजा के स्थान पर टीम में शामिल किए गए ऑलराउंडर खिलाड़ी हनुमा विहारी भी पहले टेस्ट मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और महज सात रन बनाकर काइल जैमिसन का तीसरा शिकार बनें.
न्यूजीलैंड के लिए अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे तेज गेंदबाज काइल जैमिसन (Kyle Jamieson) ने अबतक 14 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 38 रन खर्च कर सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की है. जैमिसन के अलावा टीम के लिए टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट ने क्रमशः एक-एक विकेट चटकाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2020 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

