India vs New Zealand 1st T20 2019: भारतीय टीम को मिली T20 मैच में अब तक की सबसे बड़ी हार

न्यूजीलैंड ने बुधवार को वेस्टपैक स्टेडियम (Westpac Stadium) में खेले गए पहले T20 मैच में भारत को 80 रनों से हरा दिया है. बता दें कि यह भारत की T20 में रनों के लिहाज से अभी तक की सबसे बड़ी हार है. इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है.

भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credit: IANS)

India vs New Zealand 1st T20 2019: न्यूजीलैंड ने बुधवार को वेस्टपैक स्टेडियम (Westpac Stadium) में खेले गए पहले T20 मैच में भारत को 80 रनों से हरा दिया है. बता दें कि यह भारत की T20 में रनों के लिहाज से अभी तक की सबसे बड़ी हार है. इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है.

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 219 रनों का विशाल स्कोर बनाया था. भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 19.2 ओवरों में 139 रनों पर ढेर हो गई.

यह भी पढ़ें- पूर्व लेग स्पिनर अब्दुल कादिर ने विराट कोहली और पाक के पीएम इमरान खान में बताई समानतायें

भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए. शिखर धवन ने 29 और विजय शंकर ने 27 रन बनाए. इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी किवी टीम ने T20 में अपना अभी तक का सर्वोच्च स्कोर बनाया. इससे पहले उसका T20 में सर्वोच्च स्कोर 219 रन था.

टिम सेइफर्ट ने न्यूजीलैंड को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान निभाया. उन्होंने 43 गेंदों पर सात चौके और छह छक्कों की मदद से 84 रन बनाए. उनके अलावा कोलिन मुनरो ने 20 गेंदों पर 34 रन बनाए. कप्तान केन विलियम्सन ने भी 22 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- Happy Birthday Virat Kohli: कप्तान विराट कोहली को वीरेंद्र सहवाग ने दिलचस्प अंदाज में किया विश, लक्ष्मण और कैफ के मैसेज भी हैं ख़ास

अंत में स्कॉट कुगेलेजिन ने महज सात गेंदों पर तीन चौके और छक्के की मदद से नाबाद 20 रन बनाए. भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए. भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, क्रूणाल पांड्या और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\