क्रिकेट

India vs New Zealand 1st ODI: विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी पहुंची मैक्लेरेन पार्क मैदान में, भारतीय टीम को कर रही हैं चीयर

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी एवं बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी मैच के दौरान दिखाई दी.

India vs New Zealand 1st ODI: विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी पहुंची मैक्लेरेन पार्क मैदान में, भारतीय टीम को कर रही हैं चीयर
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Photo Credits: IANS and Facebook)

India vs New Zealand 1st ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी एवं बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी मैच के दौरान दिखाई दी. जी हां भारतीय कप्तान की पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में रेड ड्रेस में बैठी दिखाई दीं.

बता दें कि पहले वनडे मैच में सूरज की तेज रोशनी के कारण गेंद का सामना करने में भारतीय बल्लेबाजों को दिक्कत आ रही थी, जिसके वजह से न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पहले वनडे मैच के खेल को थोड़े समय के लिए रोक दिया गया था.

यह भी पढ़ें- शिखर धवन ने रचा इतिहास, विराट कोहली, ब्रायन लारा और हाशिम अमला जैसे दिग्गजों के क्लब में हुए शामिल

मैक्लेरेन पार्क मैदान पर जारी इस मैच में न्यूजीलैंड की ओर से 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं. फिलहाल मैदान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली 19 गेंद में 17 रन बनाकर खेल रहें हैं वहीं शिखर धवन 46 गेंद में 40 रन बनाकर खेल रहे हैं.

बता दें कि इस मैच में धवन ने सबसे तेजी से 5,000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज होने का गौरव हासिल किया है. इस सूची में कप्तान कोहली पहले स्थान पर हैं. कोहली ने 114 पारियों में 5,000 रन पूरे किए, वहीं धवन ने 118 पारियों में इस उपलब्धि को अपने नाम किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2019 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).