क्रिकेट

India vs New Zealand 1st ODI: शिखर धवन ने जड़ा शानदार अर्धशतक, भारत जीत से 44 रन दूर

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच वनडे मैचों की सीरीज में मैक्लेरेन पार्क के मैदान पर खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का बल्ला जमकर चल रहा है.

India vs New Zealand 1st ODI: शिखर धवन ने जड़ा शानदार अर्धशतक, भारत जीत से 44 रन दूर
शिखर धवन (Photo Credit-PTI)

India vs New Zealand 1st ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच वनडे मैचों की सीरीज में मैक्लेरेन पार्क के मैदान पर खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का बल्ला जमकर चल रहा है. जी हां सलामी बल्लेबाज धवन ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे की नाकामी को भुलाते हुए न्यूजीलैंड दौरे के पहले ही वनडे मैच में नाबाद शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. धवन अपनी 72 गेदों की पारी में 6 चौकों की मदद से 53 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ मैदान पर कप्तान विराट कोहली 44 गेंद में 3 चौके की मदद से 36 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत का स्कोर 112  रन पर एक विकेट है.

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के नाम इस मैच में एक खास उपलब्धि भी जुड़ गई है. जी हां इस सलामी बल्लेबाज ने अपने बल्ले से नेपियर में 10वां रन लेते ही अपने क्रिकेट कैरियर का पांच हजार वनडे रन भी पूरे कर लिए हैं. शिखर धवन ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए 118 पारियां खेली हैं.

यह भी पढ़ें- शिखर धवन ने रचा इतिहास, विराट कोहली, ब्रायन लारा और हाशिम अमला जैसे दिग्गजों के क्लब में हुए शामिल

बता दें कि धवन से तेज इस मुकाम को दुनिया के सिर्फ तीन ही खिलाड़ी हासिल कर सके हैं. सबसे तेज वनडे में पांच हजार रन बनाने का रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम है. अमला ने 101 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी. इसके बाद 114 पारियों में पांच हजारी बनने का कमाल विराट कोहली और सर विवियन रिचर्ड्स ने किया था. इसके साथ ही शिखर धवन ने ब्रायन लारा की बराबरी भी कर ली है. लारा ने भी 118 पारियों में इस मुकाम को हासिल किया था.

इससे पहले आज भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में मेजबान टीम ने भारतीय टीम के सामने 158 रनों का लक्ष्य रखा है. न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियमसन ने सर्वाधिक 64 रन बनाए. विलियमसन के अलावा रॉस टेलर ने 24, टॉम लाथम ने 11, हेनरी निकोलस ने 12, मिशेल सैंटनर ने 14 रन बनाए. बता दें की मेजबान टीम 38 ओवर में 157 रन पर ढेर हुई. टीम इंडिया को 158 रन का आसान लक्ष्य मिला है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2019 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).