India vs New Zealand 1st ODI: सूरज की तेज रोशनी ने मैच में डाला खलल, मैच रुका
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में सूरज की तेज रोशनी के कारण गेंद का सामना करने में असमर्थ नजर आए भारतीय बल्लेबाजों की परेशानी को देखते हुए न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पहले वनडे मैच के खेल को थोड़े समय के लिए रोक दिया गया है.
India vs New Zealand 1st ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में सूरज की तेज रोशनी के कारण गेंद का सामना करने में असमर्थ नजर आए भारतीय बल्लेबाजों की परेशानी को देखते हुए न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पहले वनडे मैच के खेल को थोड़े समय के लिए रोक दिया गया है. मैक्लेरेन पार्क मैदान पर जारी इस मैच में न्यूजीलैंड की ओर से 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं.
भारतीय टीम के लिए शिखर धवन नाबाद 29 और कप्तान विराट कोहली नाबाद 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारतीय टीम को ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा 11 रहे. उन्हें डग ब्रैसवेल ने पवेलियन भेजा.
यह भी पढ़ें- शिखर धवन ने रचा इतिहास, विराट कोहली, ब्रायन लारा और हाशिम अमला जैसे दिग्गजों के क्लब में हुए शामिल
इस मैच में धवन ने सबसे तेजी से 5,000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज होने का गौरव हासिल किया है. इस सूची में कप्तान कोहली पहले स्थान पर हैं. कोहली ने 114 पारियों में 5,000 रन पूरे किए, वहीं धवन ने 118 पारियों में इस उपलब्धि को अपने नाम किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2019 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

