IND vs NZ 1st ODI Match 2020: श्रेयस अय्यर ने लगाया शतक, राहुल चुके, भारत ने न्यूजीलैंड के समाने रखा 348 रन का लक्ष्य

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच हेमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम न्यूजीलैंड के सामने चार विकेट के नुकसान पर 347 रन बनाए हैं.

श्रेयस अय्यर (Photo Credits: Getty Images)

India vs New Zealand 1st ODI Match 2020: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच हेमिल्टन (Hamilton) के सेडन पार्क (Seddon Park) स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम न्यूजीलैंड के सामने चार विकेट के नुकसान पर 347 रन बनाए हैं. टीम के लिए मध्यक्रम के बलेल्बाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने आज शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का पहला शतक लगाया. अय्यर ने अपनी इस उम्दा शतकीय पारी के दौरान 107 गेदों का सामना करते हुए 11 चौके और एक छक्का की मदद से 103 रन की शतकीय पारी खेली.

श्रेयस अय्यर के अलावा टीम के लिए अपना पहला वनडे मैच खेल रहे पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने क्रमशः 20 और 32 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. पृथ्वी शॉ ने अपनी इस पारी के दौरान 21 गेदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए, वहीं मयंक अग्रवाल ने 31 गेदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए. इन खिलाड़ियों के अलावा कप्तान विराट कोहली ने 63 गेंद में छह चौके की मदद से 51, विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 64 गेंद में तीन चौके और छह छक्के की मदद से नाबाद 88 और केदार जाधव ने 15 गेंद में तीन चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 26 रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st ODI Match 2020: श्रेयस अय्यर ने जड़ा अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का पहला शतक

न्यूजीलैंड लिए अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की, हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने 10 ओवरों के स्पेल में 85 रन खर्च कर दिए. टिम साउदी के अलावा टीम के लिए स्पिन गेंदबाज ईश सोढी और ऑलराउंडर खिलाड़ी कोलिन डी ग्रांडहोम ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड