क्रिकेट

India vs New Zealand 1st ODI: भारत ने मेजबान टीम को पहले वनडे मैच में दी करारी शिकस्त, सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मैक्लेरेन पार्क के मैदान पर खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने मेजबान टीम को 9 विकेट से हराते हुए पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

India vs New Zealand 1st ODI: भारत ने मेजबान टीम को पहले वनडे मैच में दी करारी शिकस्त, सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त
शिखर धवन (Photo Credit: Getty Images)

India vs New Zealand 1st ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मैक्लेरेन पार्क के मैदान पर खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने मेजबान टीम को 8 विकेट से हराते हुए पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. भारतीय टीम के लिए इस मैच में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शानदार हाफ सेंचुरी जड़ी. धवन के अलावा कप्तान विराट ने भी 45 रन की शानदार पारी खेली. भारतीय टीम को लक्ष्य तक अंबाती रायडू नाबाद 13 रन और धवन नाबाद 75 रन ने पहुंचाया.

मेजबान टीम के लिए डग ब्रैसवेल और लोकी फग्र्यूसन सबसे सफलतम गेंदबाज रहे. ब्रैसवेल ने जहां भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा (11) का विकेट लिया. वहीं लोकी फग्र्यूसन ने कप्तान विराट कोहली का विकेट चटकाया.

यह भी पढ़ें- शिखर धवन ने रचा इतिहास, विराट कोहली, ब्रायन लारा और हाशिम अमला जैसे दिग्गजों के क्लब में हुए शामिल

इससे पहले आज मेजबान टीम के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. मेजबान टीम ने भारतीय टीम के सामने 158 रनों का लक्ष्य रखा. न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियमसन ने सर्वाधिक 64 रन बनाए. विलियमसन के अलावा रॉस टेलर ने 24, टॉम लाथम ने 11, हेनरी निकोलस ने 12, मिशेल सैंटनर ने 14 रन बनाए. बता दें की मेजबान टीम 38 ओवर में 157 रन पर ढेर हो गई थी. न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 158 रन का आसान लक्ष्य दिया था.

भारतीय टीम के लिए चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने सर्वाधिक विकेट लिए. जी हां कुलदीप यादव ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 39 रन खर्च करते हुए चार विकेट लिए. इस दौरान यादव ने एक ओवर मेडन भी डाला. कुलदीप यादव के अलावा मोहम्मद शमी ने 3, युजवेंद्र चहल ने 2 और केदार जाधव ने एक विकेट अपने नाम किए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2019 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).