India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया ने नामीबिया के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज 25 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 104 रन तक लेकर गए.

भारत बनाम नामीबिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 18th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला आज यानी 12 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम नामीबिया को हराकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. हालांकि, टीम इंडिया नामीबिया को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी. टीम इंडिया टूर्नामेंट की शुरूआत से ही खिलाड़ियों की फिटनेस से जूझ रही है. कोई बीमारी का शिकार हुआ तो कई चोटिल हो गया. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, नामीबिया की कमान गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Pakistan T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

भारतीय की टीम से सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और वरुण चक्रवर्ती स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर नामीबिया टीम की तो निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेजे स्मिट और जान फ्रीलिंक अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं. अपने पहले मैच में नामीबिया को भले ही नीदरलैंड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उसने कड़ी चुनौती पेश की थी. ऐसे में नामीबिया की टीम पिछली गलतियों से सबक लेकर वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस बार भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है. इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक ही टी20 इंटरनेशनल खेला गया है जो कि साल 2021 के वर्ल्ड कप में हुआ था. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने सिर्फ 15.2 ओवर में 133 रनों का लक्ष्य हासिल करके 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज 25 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 104 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 209 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 61 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ईशान किशन ने महज 24 गेंदों पर छह चौके और पांच छक्के लगाए. ईशान किशन के अलावा हार्दिक पांड्या ने 52 रन बनाए.

दूसरी तरफ, नामीबिया की टीम को बेन शिकोंगो ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. नामीबिया की ओर से कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. गेरहार्ड इरास्मस के अलावा बेन शिकोंगो, जेजे स्मिट और बर्नार्ड शोल्ट्ज़ ने एक-एक विकेट चटकाए. नामीबिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 210 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 209/9, 20 ओवर (संजू सैमसन 22 रन, ईशान किशन 61 रन, तिलक वर्मा 25 रन, सूर्यकुमार यादव 12 रन, हार्दिक पांड्या 52 रन, शिवम दुबे 23 रन, रिंकू सिंह 1 रन, अक्षर पटेल 0 रन, वरुण चक्रवर्ती नाबाद 1 रन और अर्शदीप सिंह 2 रन.)

नामीबिया की गेंदबाजी: (बेन शिकोंगो 1 विकेट, गेरहार्ड इरास्मस 4 विकेट, बर्नार्ड शोल्ट्ज़ 1 विकेट और जेजे स्मिट 1 विकेट).

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Scorecard: कोलंबो में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, ब्रायन बेनेट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Streaming In India: कनाडा बनाम यूएई के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Probable Playing XI: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर संडे मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

\