India vs England Women Cricket 3rd ODI 2019: स्मृति मंधाना और पूनम राउत की शानदार पारी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को दिया 206 रनों का लक्ष्य
भारत बनाम इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. बता दें कि आज कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया.
India vs England Women Cricket 3rd ODI 2019: भारत बनाम इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. बता दें कि आज कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हुए मेहमान टीम के सामने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 206 रनों का लक्ष्य दिया है. भारत के लिए इस मैच में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने सर्वाधिक 66 रनों का योगदान दिया. मंधाना के अलावा पूनम राउत ने 56, दीप्ति शर्मा ने 27, और शिखा पांडे ने 26 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया.
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के लिए तीसरे वनडे मैच में कैथरीन ब्रंट सबसे सफल गेंदबाज रहीं. जी हां कैथरीन ब्रंट ने इस मैच में शानदार पांच विकेट अपने नाम किए. ब्रंट के अलावा आन्या श्रब्सूले, जार्जिया एल्विस, नैट शिवर ने क्रमशः एक-एक सफलता अपने नाम किए.
यह भी पढ़ें- भारतीय कप्तान मिताली राज ने रचा इतिहास, इनसे आगे कोई नहीं
बता दें कि भारत बनाम इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय महिला टीम पहले से ही 2-0 की विजयी बढ़त बना रखी है. भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड की महिला टीम को पहले वनडे मैच में 66 रन से और दूसरे वनडे मैच में विश्व चैंपियन इंग्लैंड को सात विकेट से हराया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2019 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

