शास्त्री-कोहली को देना पड़ सकता है BCCI को जवाब,कुछ खिलाड़ियों की टेस्ट टीम से होगी छुट्टी!

चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए टीम का चयन तीसरे टेस्ट के बाद किया जाएगा जो शनिवार को नॉटिंघम में शुरू होगा. इसके नतीजे के बाद ही बोर्ड आगे होने वाली कार्रवाई के बारे में फैसला लेगा.

रवि शास्त्री और विराट कोहली (Photo Credit-PTI)

नई दिल्ली: बर्मिघम के बाद इंग्लैंड की टीम ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में भी भारतीय टीम को हरा दिया. लॉर्ड्स में भी भारतीय टीम के बल्लेबाज इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के आगे टीक नहीं पाए. बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन के कारण भारत को दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को इंग्लैंड के हाथों पारी और 159 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. इसी कड़ी में बताना चाहते है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद तीसरे टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली को बीसीसीआई के सवालों का सामना करना पड़ सकता है.

ज्ञात हो कि चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए टीम का चयन तीसरे टेस्ट के बाद किया जाएगा जो शनिवार को नॉटिंघम में शुरू होगा. इसके नतीजे के बाद ही बोर्ड आगे होने वाली कार्रवाई के बारे में फैसला लेगा.

टीम के खराब प्रदर्शन पर बातचीत के दौरान बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, "भारतीय टीम यह शिकायत नहीं कर सकती कि उसे तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला.

दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला के बाद खिलाड़ियों ने व्यस्त कार्यक्रम और अभ्यास मैचों की कमी की शिकायत की थी. उनसे बात करने के बाद ही हमने तय किया कि सीमित ओवरों की श्रृंखलायें टेस्ट से पहले खेली जायेंगी."

खबरों की मानें तो भारत के श्रृंखला हारने पर रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली के अधिकारों में कटौती हो सकती है. अधिकारी ने कहा, शास्त्री और मौजूदा सहयोगी स्टाफ आस्ट्रेलिया में (2014-15 में 0-2), दक्षिण अफ्रीका (2017-18 में 1-2) में श्रृंखला हारा और अब हम इंग्लैंड में बुरी स्थिति में हैं.

बीसीसीआई (BCCI)के एक सूत्र ने कहा कि बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ और फील्डिंग कोच आर श्रीधर के प्रदर्शन की भी समीक्षा की जा रही है. सूत्रों की मानें तो तीसरे टेस्ट के बाद दिनेश कार्तिक का टीम से पत्ता कट सकता है. साथ ही मुरली विजय और शिखर धवन पर भी खतरा बना हुआ है.

बहरहाल ऐसे में जरुरत है की टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल करे और विरोधियों को करारा जवाब दे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Test Series 2026: श्रीलंका दौरे से पहले एमएस धोनी के साथ ट्रेनिंग करते दिखे ऋषभ पंत, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

CDK vs PD, DPL 2026 Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में सेंट्रल दिल्ली किंग्स और पुरानी दिल्ली 6 के बीच खेला जा रहा है सीजन का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CDK vs PD, DPL 2026 Match Winner Prediction: क्या दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स मारेगी बाजी या पुरानी दिल्ली 6 करेगी उलटफेर? जानें किसका पलड़ा है भारी

CDK vs PD, DPL 2026 Pitch Report And Weather Update: अरुण जेटली स्टेडियम की बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिच पर बरसेंगे रन या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? यहां जानें मौसम और पिच का पूरा हाल