India vs England Test Series: चेन्नई के मैदान में टीम इंडिया ने हमेशा किया है विपक्षी टीम का शिकार, पढ़े इस मैदान के रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 5 फरवरी से होने जा रहा है। इस टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जायेगा. इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर 4 टेस्ट के अलावा 5 टी-20 और 3 मैचों की वनडे श्रृंखला खेलेगी.

Ind vs Eng ( photo credit : PTI)

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज (Test Series) का आगाज 5 फरवरी से होने जा रहा है. इस टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जायेगा. इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर 4 टेस्ट के अलावा 5 टी-20 और 3 मैचों की वनडे श्रृंखला खेलेगी. शुरूआती दोनों टेस्ट मैच चेन्नई में और आखिरी दोनों टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेले जायेंगे. श्रृंखला का तीसरा टेस्ट मैच डे-नाईट मैच के रूप में आयोजित किया जायेगा. शुरूआती 2 टेस्ट मैचों के लिए दोनों टीमों ने अपने स्क्वाड की घोषणा भी कर दी है

चेन्नई में भारत का रिकॉर्ड

चेन्नई में भारतीय टीम ने अब तक कुल 32 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से 14 टेस्ट मैच भारत जीतने में सफल रहा है तो वहीं 6 टेस्ट मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है, इसके अलावा 11 टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुए हैं. चेन्नई के मैदान पर खेले गए टेस्ट मैचों में सर्वोत्तम टीम स्कोर 7 विकेट पर 759 रन है जो भारतीय टीम ने दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था. इसके अलावा न्यूनतम टीम स्कोर इस मैदान पर 83 रन है. साल 1977 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में भारतीय टीम की पारी 83 रन पर आउट हो गई थी.

रन बनाने वालों में तेंदुलकर सबसे आगे

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 32 मैच खेले हैं और इस दौरान 53 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 2535 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 13 अर्धशतक शामिल है. वहीं, इंग्लैंड की ओर से एलिस्टेयर कुक ने भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. कुक ने भारत के खिलाफ कुल 38 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 2431 रन बनाए हैं. पूर्व इंग्लिश कप्तान एलिस्टेयर कुक ने भारत के खिलाफ टेस्ट में कुल 7 शतक और 9 अर्धशतक लगाये हैं. यह भी पढ़ें : India vs England Test Series: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्‍स का ये बयान दर्शाता है कि इंग्लिश टीम भारी दबाव में है

सबसे ज्यादा विकेट लेने में एंडरसन सबसे आगे

भारत-इंग्लैंड के बीच सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के नाम हैं. एंडरसन ने भारत के खिलाफ अबतक 27 टेस्ट मैच खेले हैं, और इस दौरान 110 विकेट लेने में सफल रहे हैं. भारत की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट भागवत सुब्रमण्य चंद्रशेखर के नाम दर्ज है. चंद्रशेखर ने इंग्लैंड के खिलाफ 23 टेस्ट मैच खेले और 95 विकेट लेने में सफल रहे हैं.

4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम

पहला टेस्ट- 5 फरवरी से 9 फरवरी- एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई- भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे.

दूसरा टेस्ट- 13 फरवरी से 17 फरवरी- एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई- भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे.

तीसरा टेस्ट- 24 फरवरी से 28 फरवरी- सरदार पटेल स्टेडियम, अहमदाबाद- भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे.

चौथा टेस्ट- 4 मार्च से 8 मार्च- सरदार पटेल स्टेडियम, अहमदाबाद- भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे

टीमें:

चेन्नई टेस्ट के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, आर अश्विन, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, एक्सर पटेल

स्टैंडबाय: केएस भरत (विकेटकीपर), अभिमन्य ईश्वरन, शाहबाज़ नदीम, राहुल चाहर

नेट गेंदबाज: अंकित राजपूत, अवेश खान, संदीप वारियर, के गौतम, सौरभ कुमार

चेन्नई टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम: जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, मोइन अली, जैक क्रॉले, बेन फॉक्स, डैन लॉरेंस, जैक लीच, बेन स्टोक्स, ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स, जेम्स एंडरसन, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट