टीम इंडिया को पूर्व इंग्लिश कप्तान की सलाह, कहा- इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए Bhuvneshwar Kumar को बुलाएं

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 के फाइनल मुकाबले के खत्म होने के बाद भारतीय टीम को अब मेजबान टीम इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. आगामी श्रृंखला के शुरू होने से पहले मेजबान टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने टीम इंडिया को सलाह दिया है.

भुवनेश्वर कुमार (Photo Credits: Getty Images)

लंदन, 27 जून: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 (ICC World Test Championship 2021) के फाइनल मुकाबले के खत्म होने के बाद भारतीय टीम को अब मेजबान टीम इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. आगामी श्रृंखला के शुरू होने से पहले मेजबान टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन (Nasser Hussain) ने टीम इंडिया को सलाह दिया है. उन्होंने कहा है कि भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अनुभवी स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को बुलाना चाहिए.

पूर्व इंग्लिश कप्तान ने फाइनल मुकाबले में कमेंट्री के दौरान कहा कि भुवनेश्वर कुमार को इंग्लैंड दौरे के लिए बुलाया जाना चाहिए. उनका मानना है कि वह चोट से जूझ रहे हैं, लेकिन वह भारत के लिए जितना मैच यहां खेलेंगे मेहमान टीम को उतना ही फायदा प्राप्त होगा. भुवनेश्वर के लिए इंग्लैंड की परिस्थितियां अनुकूल हैं.

यह भी पढ़ें- ENG(W) vs IND(W) 1st ODI live streaming: भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले को ऐसे देखें लाइव

बता दें कि भुवनेश्वर कुमार का वाइट बॉल क्रिकेट में इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन रहा है. भारतीय तेज गेंदबाजों ने यहां अबतक 19 विकेट चटकाए है. इस दौरान भुवनेश्वर कुमार ने दो बाद पांच विकेट लेते हुए सर्वाधिक सफलता प्राप्त की है.

बात करें भुवनेश्वर कुमार के टेस्ट क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए अबतक इस फॉर्मेट में 21 मैच खेलते हुए 37 पारियों में 26.1 की एवरेज से 63 विकेट चटकाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम तीन बार चार और चार बार पांच विकेट लेने का कारनामा है. टेस्ट क्रिकेट में कुमार का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 82 रन खर्च कर छह विकेट है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\