India vs England, T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और इंग्लैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़े

साल 2025 में सबसे पहले इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आई है. टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाएगा. सीरीज का तीसरा मुकाबला 28 जनवरी को खेला जाएगा.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo: @BCCI/@englandcricket)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, T20I Series 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला 22 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन (Eden Gardens) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले के लिए दोनों टीमें कोलकाता पहुंच गई हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं. India vs England, 1st T20I Match: ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड 13 साल पुराना बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, कोलकाता में जीत बेहद जरूरी

इंग्लैंड के साथ टी20 इंटरनेशनल खेलेगी टीम इंडिया

साल 2025 में सबसे पहले इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आई है. टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाएगा. सीरीज का तीसरा मुकाबला 28 जनवरी को खेला जाएगा. चौथा मैच 31 जनवरी को खेला जाएगा. जबकि, सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 2 फरवरी को खेला जाएगा.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs ENG Head To Head)

बता दें कि अब तक दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. दोनों टीमों के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं, जबकि 11 मुकाबले इंग्लैंड की टीम ने अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में सर्वोच्च स्कोर 224 रन है, जो टीम इंडिया ने साल 2021 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बनाया था. सबसे कम टीम स्कोर 165 रन है.

टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों का रहा है अच्छा प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली ने 21 मैचों में 39.93 की औसत और 135.66 की स्ट्राइक रेट के साथ 648 रन बनाए हैं. विराट कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 34.16 की औसत और 138.98 की स्ट्राइक रेट से 467 रन बनाए हैं. गेंदबाजी की बात करें तो दिग्गज गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड के खिलाफ 11 मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं. युजवेंद्र चहल के अलावा हार्दिक पांड्या ने 14 विकेट अपने नाम किए हैं.

इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान जोस बटलर ने बनाए हैं. जोस बटलर ने टीम इंडिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 22 पारियों में 145.25 की स्ट्राइक रेट से 498 रन बनाए हैं. जोस बटलर के अलावा जेसन रॉय ने 15 मैचों में 131.85 की स्ट्राइक रेट से 356 रन बनाए हैं. इन दोनों के अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 133.84 की स्ट्राइक रेट से 174 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में क्रिस जॉर्डन ने टीम इंडिया के खिलाफ 25.42 की औसत से 24 विकेट लिए हैं. क्रिस जॉर्डन के अलावा आदिल राशिद ने 7.52 की इकॉनमी रेट से नौ विकेट लिए हैं.

कोलकाता में कुछ ऐसा हैं रिकॉर्ड

बता दें कि टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीम कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर करीब 13 साल बाद आमने-सामने होंगी. इससे पहले दोनों टीमें 29 अक्टूबर साल 2011 को भिड़ी थी. कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 का सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

Share Now

Tags

1st T20I Match Ajit Agarkar bcci press conference BCCI TV Champions Trophy Champions Trophy 2025 champions trophy 2025 india squad Champions Trophy 2025 Schedule champions trophy india squad 2025 champions trophy india squad announcement 2025 champions trophy squad india ct 2025 india squad ct squad india Eden Gardens Eden Gardens Pitch Report Eden Gardens Pitch Update Eden Gardens Weather Update England england national cricket team ICC Champions Trophy ICC Champions Trophy 2025 icc champions trophy 2025 india squad icc champions trophy india squad 2025 ind squad for champions trophy 2025 IND vs ENG Ind vs Eng 1st T20 IND vs ENG 1st T20I IND vs ENG 1st T20I Live Streaming IND vs ENG 1st T20I Live Streaming In India IND Vs Eng T20 Match IND Vs Eng T20 Match Updates Ind vs Eng T20 stats IND vs ENG Ticket Price IND vs ENG Tickets India india champions trophy squad india champions trophy squad 2025 india champions trophy squad announcement INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs England National Cricket Team India Squad India Squad For Champions Trophy 2025 india team for champions trophy India vs England India vs England 1st T20I Match India Vs England Head To Head At Eden Gardens indian squad for champions trophy 2025 indian team for champions trophy Kolkata Weather Kolkata Weather Report Kolkata weather update Mohammed Shami Suryakumar Yadav T20I series T20I Series 2025 Team India team india champions trophy squad Team India vs England इंग्लैंड इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ईडन गार्डन्स ईडन गार्डन्स पिच अपडेट ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट ईडन गार्डन्स मौसम अपडेट कोलकाता मौसम कोलकाता मौसम अपडेट कोलकाता मौसम रिपोर्ट टीम इंडिया टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड भारत भारत बनाम इंग्लैंड भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मोहम्मद शमी सूर्यकुमार यादव

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Prediction: अहम मुकाबले में जिम्बाब्वे को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगा भारत, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\