India vs England T20I Head To Head: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 में किसका पलड़ा है भारी, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 22 जनवरी से 5 मैचों की टी20 का पहला मैच आज यांनी 22 जनवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो गया है. भारतीय टीम की कप्तानी इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव करेंगे.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo: @BCCI/@englandcricket)

Indian National Cricket Team vs England National Cricket Team T20 Head To Head: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 22 जनवरी से 5 मैचों की टी20 का पहला मैच आज यांनी 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे. दूसरी ओर, इंग्लैंड की कप्तानी जोस बटलर के कंधों पर होगी. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 14 महीने तक मैदान से बाहर रहने के बाद भारतीय टीम में वापसी करेंगे. शमी 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वर्ल्ड कप फाइनल अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे. उनके साथ ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जबरदस्त खेल दिखाने वाले नीतीश कुमार रेड्डी को भी टीम में मौका दिया गया है. अक्षर पटेल को इंडियन स्क्वॉड का उपकप्तान बनाया गया है. ऐसे में आइए भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 में कैसा रिकॉर्ड हैं.

यह भी पढें: India vs England 1st T20 2025 Live Streaming: आज भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड की टीम 24 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. भारत ने 24 में से 13 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि इंग्लैंड को 11 मैचों में जीत मिली है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है. इसे इतना पता चलता है दोनों टीमें जब भी भिड़ती है तो काटें की टक्कर होती है. लेकिन भारत का रिकॉर्ड बेहतर है.

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड की टीम अब तक आपस में 8 टी20 सीरीज खेल चुकी हैं. जिसमें टीम इंडिया ने 8 में से 4 में जीत दर्ज की. जबकि इंग्लैंड ने 3 सीरीज जीती हैं. इसके अलावा एक सीरीज ड्रा पर समाप्त रही है. दोनों टीमों के बीच आखिरी एशेज सीरीज 2022 में खेली गई जब भारत ने इंग्लैंड का दौरना किया था और भारत तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 कब्जा जमाया था.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती/रवि बिश्नोई

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Live Score Update: पल्लेकेले में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पल्लेकेले में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pallekele Weather Today: पल्लेकेले में 74% बारिश की आशंका, रद्द हुआ इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच तो क्या होगा सुपर-8 ग्रुप 2 का समीकरण?

\